Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»असम में बाढ़ का कहर जारी, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने स्थिति का लिया जायजा
    राष्ट्रीय

    असम में बाढ़ का कहर जारी, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने स्थिति का लिया जायजा

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 18, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    असम में बाढ़ से स्थिति भयावह होते दिख रही है. कई प्रमुख नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चल रहा है. असम के 28 जिलों में अब तक 18.95 लाख से अधिक लोग बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं. वहीं, बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में राज्य में अब तक 55 लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दरांग, पथरुघाट समेत कई जगहों का दौरा किया. बाढ़ की तस्वीरों को ट्वीव करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए हरसंभव कदम उठा रही है. बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है.

    मुख्यमंत्री ने लोगों को दिलाया भरोसा
    सरमा ने पथरुघाट, दरांग में दीपिला के पास नोनोई आरबी तटबंध के टूटे हुए हिस्से का दौरा किया. उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया कि जल संसाधन विभाग द्वारा राहत कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को बाढ़ कम होते ही तटबंध की मरम्मत करने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा दारांग जिले में सक्तोला नदी के उफान से उत्पन्न बोर अथियाबारी के पास तटबंध टूट गए हैं, जिसे लेकर डब्ल्यूआरडी को भी निर्देश दिया है. साथ ही स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि किलेबंदी में सुधार के लिए नए संरेखण के साथ तटबंध बनाया जाएगा. उन्होंने कहा, बाढ़ का पानी कम होते ही जल संसाधन और सिंचाई विभाग के मंत्री तटबंध के नए संरेखण का निर्माण तेजी से शुरू करेंगे.

    पीएम मोदी ने असम मुख्यमंत्री से बाढ़ की स्थिति जानी
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को फोन कर राज्य में बाढ़ की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली और केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया. मोदी ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को हो रही कठिनाइयों पर चिंता भी जताई. सरमा ने ट्वीट किया, असम में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे आज सुबह छह बजे फोन किया. इस प्राकृतिक आपदा के कारण लोगों को हो रही कठिनाइयों पर चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.