Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»अब रांची से अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइट, 20 दिसंबर से स्पाइस जेट का विमान भरेगा उड़ान
    झारखण्ड

    अब रांची से अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइट, 20 दिसंबर से स्पाइस जेट का विमान भरेगा उड़ान

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadNovember 30, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    अब रांची से गुजरात की सीधी कनेक्टिविटी होगी। स्पाइस जेट 20 दिसंबर से रांची-अहमदाबाद के लिए विमान सेवा शुरू करने जा रहा है। इसकी तैयारी लगभग पूरी हो गई है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट ने अपना स्टेशन काउंटर भी तैयार कर लिया है।

    झारखंड बनने के 20 साल बाद रांची से स्पाइस जेट विमान सेवा शुरू करेगा। 20 दिसंबर से रांची से दिल्ली, रांची से मुंबई और रांची से अहमदाबाद के लिए स्पाइस जेट विमान सेवा शुरू करने जा रहा है। इसके लिए रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट ने स्टेशन काउंटर भी तैयार कर लिया है। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FJCCI) के महासचिव धीरज तनेजा कहते हैं कि यह व्यापारियों की वर्षों की मुराद पूरी होने जैसा है। उन्होंने बताया कि राज्य के एक बड़े व्यापार का सीधा संबंध पश्चिम के राज्यों से है। लेकिन अभी तक यहां से कोई सीधी कनेक्टिविटी नहीं थी। इसके कारण काफी परेशानी हो रही थी।

    हर महीने करोड़ों का है कारोबार
    धीरज तनेजा करते हैं कि प्लास्टिक जुडे कारोबार का एक बड़ा हब रांची है। केवल रांची में ही प्लास्टिक की कुर्सी, स्टूल, बाल्टी व मग की लगभग 10 से ज्यादा फैक्ट्री हैं। इनका सारा रॉ मेटिरियल गुजरात के अलग-अलग हिस्सों से आता है। इसके साथ रांची के कपड़ा बाजार में एक बड़ी हिस्सेदारी सूरत की है। इसके अलावा ज्वेलरी व कई अन्य सामान हैं जो गुजरात से आते हैं। ऐसे में व्यापारियों को काफी परेशानी हो रही थी। यह सेवा शुरू होने के बाद रांची के व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी।

    राज्य भर के व्यापारियों को मिलेगा लाभ
    धीरज तनेजा कहते हैं कि रांची फीडर एयरपोर्ट है। रांची के अलावा धनबाद, जमशेदपुर व राज्य के अन्य जिलों के व्यापारी भी यहीं से देश के अलग-अलग राज्यों में व्यापार के लिए जाते हैं। ऐसे में चेन्नई और अहमदाबाद के लिए फ्लाइट सेवा शुरू होने से व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि व्यापारियों की एक और मांग लखनऊ के लिए है अगर वह सेवा शुरू हो जाती है तो रांची से लगभग हर व्यापारिक शहर में कनेक्टिविटी शुरू हो जाएगी।

    अहमदाबाद के लिए सप्ताह में तीन दिन मिलेगी फ्लाइट
    स्पाइस की एयर बस-320 विमान 180 सीटर है। स्पाइस जेट रांची से दिल्ली के लिए प्रतिदिन दो फ्लाइट और रांची से मुंबई के लिए प्रतिदिन एक फ्लाइट और रांची से अहमदाबाद के लिए सप्ताह में तीन दिन के लिए उड़ान भरेगा। गुजरात के अहमदाबाद से झारखंड के लिए विमान सेवा शुरू होने से यहां के व्यवसायियों के लिए एक बड़ी राहत है। रांची से अहमदाबाद के लिए सप्ताह में तीन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को फ्लाइट मिलेगी। स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या- एस जी-0878-एस जी-0879 का अहमदाबाद से रांची पहुंचने का समय सुबह 8:20 बजे है। रांची से अहमदाबाद सुबह 8:50 मिनट पर उड़ान भरेगा।

    रांची से रोजाना 21 विमान भरेगा उड़ान
    20 दिसंबर से रांची से उड़ने वालों फ्लाइटों की संख्या 17 से बढ़कर 21 हो जाएगी। स्पाइस जेट रांची, मुंबई और अहमदाबाद के लिए चार फ्लाइट शुरू करने जा रहा है। इसके शुरू हो जाने के बाद रांची से दिल्ली के लिए प्रतिदिन सात से आठ फ्लाइट होगी। इसमें इंडिगो की तीन, एयर इंडिया का एक, गो एयर का एक और एयर एशिया का एक विमान होगा। इसके साथ विस्तारा फिलहाल विस्तारा का दो विमान भी उड़ान भर रहा है। वही मुंबई के लिए प्रतिदिन इंडिगो और गो एयर का विमान है। यहां के लिए एयर एशिया की वीकली फ्लाइट है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026

    JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन

    June 26, 2026

    बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन

    June 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.