Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»SBI ATM से निकालने हैं पैसे तो पहले जरूर कर लें यह काम, 18 सितंबर के बाद नहीं कर पाएंगे लेनदेन
    Breaking News

    SBI ATM से निकालने हैं पैसे तो पहले जरूर कर लें यह काम, 18 सितंबर के बाद नहीं कर पाएंगे लेनदेन

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 16, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नई दिल्‍ली। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने एटीएम नेटवर्क से होने वाली धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए नए नियम बनाए हैं, जो दो दिन बाद यानी 18 सितंबर से पूरे देश में लागू होंगे। बैंक ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि उसके एटीएम पर 10,000 रुपए और उससे अधिक के लेनदेन के लिए ओटीपी आधारित नकद निकासी सुविधा 18 सितंबर से 24 घंटे उपलब्ध कराई जाएगी। बैंक ने इस साल जनवरी में अपने एटीएम पर 10,000 रुपए और इससे अधिक के लेनदेन के लिए ओटीपी आधारित निकासी सुविधा रात आठ बजे से सुबह आठ बजे के बीच शुरू की थी।

    बैंक ने एक बयान में कहा कि 10,000 रुपए और इससे अधिक की राशि की निकासी के लिए बैंक के डेबिट कार्डधारकों को अपने कार्ड पिन के साथ ही उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी को दाखिल करना होगा। ऐसा उन्हें प्रत्येक लेनदेन के लिए करना होगा। बैंक के प्रबंध निदेशक (खुदरा और डिजिटल बैंकिंग) सी एस सेट्टी ने कहा कि 24 घंटे ओटीपी आधारित एटीएम निकासी सुविधा से एसबीआई ग्राहकों को सुरक्षित और जोखिम रहित निकासी का अनुभव होगा।

    बयान के मुताबिक इस सुविधा से एसबीआई डेबिट कार्डधारकों को धोखेबाजी से बचने में मदद मिलेगी। बैंक ने अपने सभी ग्राहकों से मोबाइल नंबरों को पंजीकृत करने या अपडेट करने का आग्रह किया है। बैंक ने कहा कि ओटीपी आधारित नकद निकासी की सुविधा केवल एसबीआई के एटीएम में उपलब्ध है। दूसरे एटीएम में यह सुविधा विकसित नहीं की गई है।

    बैंक ने अपने बयान में कहा कि ओटीपी आधारित लेनदेन 24 घंटे लागू होने से ग्राहक कार्ड क्लोनिंग, कार्ड स्कीमिंग, अनऑथाराइज्ड ट्रांजेक्शन और फ्रॉड जैसी समस्याओं से बच सकेंगे। एसबीआई देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक बैंक है। इसके बैंकिंग नेटवर्क में करीब 22,000 शाखाएं देशभर में मौजूद हैं। एसबीआई के 6.6 करोड़ से ज्यादा ग्राहक मोबाइल बैंकिग और एटीएम की सुविधा का इस्तेमाल करते हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.