Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»SBI के ग्राहक सेवा केंद्र में ग्राहक बनकर आए लुटेरे, फायरिंग कर लूट लिए 1.37 लाख
    झारखण्ड

    SBI के ग्राहक सेवा केंद्र में ग्राहक बनकर आए लुटेरे, फायरिंग कर लूट लिए 1.37 लाख

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 25, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    मयूरहंड (चतरा): चतरा जिले मयूरहंड थाना क्षेत्र के पंदनी गांव स्थित एसबीआइ के ग्राहक सेवा केंद्र से अपराधियों ने 1.37 लाख रुपये लूट लिए। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से वे पैसे लेकर भाग नहीं सके। गांव वालों ने एक के बाद एक तीनों अपराधियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस तीनों को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही है। बदमाशों ने केंद्र संचालक को पिस्टल का भय दिखाया। लेकिन संचालक ने उस ओर ध्यान नहीं दिया, तो बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दी।

    उसके बाद केंद्र में रखे 1.37 लाख रुपये लूट कर वहां से भागने की कोशिश करने लगे। संचालक के हो-हल्ला करने के बाद नजदीक में कोरोना का टीका ले रहे युवकों ने पीछा कर दो मोटरसाइकिल से दो अपराधियों को पकड़ लिया। जबकि तीसरा मोटरसाइकिल लेकर वहां से फरार हो गया। संचालक ने इसकी सूचना मयूरहंड थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दल बल के साथ पहुंचे और गांव वालों से दोनों को अपने कब्जे में ले लिया तथा तीसरे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी।

    गांव वालों के सहयोग से ही तीसरे अपराधी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीसरा युवक गांव के सीमाना पर मोटरसाइकिल के साथ छुपा हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों युवक मोटरसाइकिल से आए और केंद्र के भीतर प्रवेश किया। इसके बाद सीएसपी संचालक नगीना सिंह के ऊपर पिस्टल तान दिया और सारा पैसा बाहर रखने को कहा। संचालक ने अपराधियों की इस हरकत को मजाक में लिया।

    इसके बाद बदमाशों ने हवा में फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद बैंक संचालक ने रुपये निकाल कर उनके हवाले कर दिया। जब वे जाने लगे, तो उसने शोर मचाया। इस पर ग्रामीणों ने निडरता का परिचय देते हुए लुटेरों पर पत्थर से हमला किया। तत्पश्चात दो लुटेरों को ग्रामीणों ने दबोच लिया। इसमें एक हजारीबाग के इंद्रपुरी चौक निवासी पुरुषोत्तम यादव व दूसरा कटकमसांडी थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी छोटू यादव शामिल है। जबकि तीसरा दिनेश कुमार हजारीबाग सदर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट
    • टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक
    • रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    • लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद
    • गिरिडीह में कोयला साइडिंग पर खूनी झड़प: 1 ग्रामीण की मौत, 6 सुरक्षा गार्ड घायल
    • सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.