Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»NDA 124 सीटों पर आगे; मोदी बाेले- बिहार के हर वोटर ने बता दिया कि उसकी प्राथमिकता सिर्फ विकास है
    Breaking News

    NDA 124 सीटों पर आगे; मोदी बाेले- बिहार के हर वोटर ने बता दिया कि उसकी प्राथमिकता सिर्फ विकास है

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadNovember 10, 2020No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    बिहार: बिहार में NDA 120 सीटों से ऊपर है, लेकिन रुझानों और नतीजों के हिसाब से उसकी सीटें बहुमत से कम-ज्यादा हो रही हैं। महागठबंधन भी 110 सीटों से ऊपर बना हुआ है। उसके नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर काउंटिंग को प्रभावित करने का आरोप लगा रहे हैं। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे कांग्रेस और राजद के नेता नीतीश की शिकायत करने चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचे। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार के प्रत्येक वोटर ने साफ-साफ बता दिया कि उसकी प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ विकास है।

    इससे पहले, रुझानों में NDA ने सुबह साढ़े 10 बजे ही बहुमत का आंकड़ा छू लिया था, लेकिन करीब आठ घंटे बाद यानी शाम साढ़े छह बजे के करीब तस्वीर बदल गई। NDA 134 से घटकर 120 पर आ गया। हालांकि, दो घंटे बाद ही उसने फिर 123 सीटों पर बढ़त के साथ रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया।

    23 सीटों पर अभी कांटे की टक्कर
    11 सीटों पर वोटों का मार्जिन एक हजार से कम है। इनमें से 3 पर NDA और 7 पर महागठबंधन आगे है। 1 सीट पर निर्दलीय आगे है। इसी तरह, 12 सीटों पर अभी वोट मार्जिन एक हजार से दो हजार के बीच है। इनमें NDA 4 और महागठबंधन 8 पर आगे है। रात 10 बजे की स्थिति के मुताबिक, करीब 30 सीटें ऐसी थीं, जहां 10 से ज्यादा राउंड की काउंटिंग बाकी थी।

    रुझानों से जुड़े अपडेट्स

    • 10:00 PM: NDA 123 और महागठबंधन 113 सीटों पर आगे। भाजपा 72, जदयू 43, राजद 77, कांग्रेस 17, लेफ्ट 18 सीटों पर आगे।
    • 8:00 PM: NDA 122 और महागठबंधन 114 सीटों पर आगे। भाजपा 72, जदयू 43, राजद 76, कांग्रेस 20, लेफ्ट 18 सीटों पर आगे।
    • 7:00 PM: NDA 121 और महागठबंधन 114 सीटों पर आगे। भाजपा 72, जदयू 41, राजद 76, कांग्रेस 20, लेफ्ट 18 सीटों पर आगे।
    • 6:30 PM: NDA 120 और महागठबंधन 115 सीटों पर आगे। भाजपा 73, जदयू 39, राजद 77, कांग्रेस 20, लेफ्ट 18 सीटों पर आगे।
    • 6:00 PM: NDA 123 और महागठबंधन 112 सीटों पर आगे। भाजपा 72, जदयू 43, राजद 74, कांग्रेस 20, लेफ्ट 18 सीटों पर आगे।
    • 5:00 PM: NDA 123 और महागठबंधन 111 सीटों पर आगे। भाजपा 73, जदयू 39, राजद 70, कांग्रेस 21, लेफ्ट 18 सीटों पर आगे।
    • 4:00 PM: NDA 133 और महागठबंधन 99 सीटों पर आगे। भाजपा 77, जदयू 48, राजद 63, कांग्रेस 20, लेफ्ट 16 सीटों पर आगे।
    • 3:00 PM: NDA 128 और महागठबंधन 105 सीटों पर आगे। भाजपा 73, जदयू 49, राजद 66, कांग्रेस 21, लेफ्ट 18 सीटों पर आगे।
    • 2:00 PM: NDA 134 और महागठबंधन 98। भाजपा 76, जदयू 52, राजद 61, कांग्रेस 18, लेफ्ट 19 सीटों पर आगे।
    • 1.00 PM: NDA 127 और महागठबंधन 105 सीटों पर आगे।
    • 12.30 PM: NDA 129 और महागठबंधन 103 सीटों पर बढ़त लेता दिखा।
    • 12.00 PM: NDA 129 और महागठबंधन 100 सीटों पर आ गया।
    • 11.30 AM: NDA 131 और महागठबंधन 101 सीटों पर लीड करता दिखा।
    • 11 AM: NDA 130 और महागठबंधन 97 पर आ गया।
    • 10.30 AM: NDA 125 पर पहुंच गया और महागठबंधन 109 पर आ गया।
    • 10 AM: NDA बढ़कर 119 पर था और महागठबंधन घटकर 114 पर आ गया था।
    • 9.00 AM: महागठबंधन 120 सीटों पर आगे था, NDA को 90+ सीटों पर बढ़त थी।
    • 8.30 AM: रुझानों में महागठबंधन 60+ और NDA 40+ पर था।

    गजबे बिहार, 3 बार बदली सरकार

    1. सुबह 9 बजे तक रुझानों में तेजस्वी यादव का महागठबंधन आगे बना हुआ था। वह इतनी बढ़त हासिल कर चुका था कि सरकार आसानी से बन जाए।
    2. सुबह 10 बजे यानी एक घंटे बाद ही तस्वीर बदल गई और नीतीश ने बाजी पलट दी। NDA 120 सीटों के करीब पहुंचता दिखा और अगले आधे घंटे में उसने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा छू लिया। भाजपा भी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।
    3. शाम साढ़े छह बजे बिहार एक बार फिर बदला, जब रुझानों में 132 का आंकड़ा छू चुका NDA बहुमत से नीचे 120 पर आ गया।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना
    • ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल
    • RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश
    • रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत
    • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश
    • 31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.