Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मां के निधन के बाद पारिवारिक रस्म निभाने मामा घर पहुंचे CM हेमंत सोरेन, पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुआ स्वागत

    November 3, 2026

    महिला से चेन छिनतई मामले में ऐतिहासिक सख्ती, दोषी को 10 साल की जेल और 5.15 लाख रुपये जुर्माना

    November 3, 2026

    मधुबनी में सिपाही ने 4 लोगों को मारी गोली, 1 की मौत; कैमूर में पुलिस पर हमला

    November 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»JAC में मैट्रिक परीक्षा के लिए आज से आवेदन शुरू, जारी किया पूरा शेड्यूल
    झारखण्ड

    JAC में मैट्रिक परीक्षा के लिए आज से आवेदन शुरू, जारी किया पूरा शेड्यूल

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadOctober 27, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने एक महीने की देरी के बाद इंटर और मैट्रिक परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की नियुक्ति में हो रही देरी को दरकिनार कर शिक्षा विभाग ने एक बार फिर से इसके लिए सेक्रेटरी महीप कुमार सिंह को विशेष अधिकार दिया है। अब 18 दिन में JAC को लगभग 8 लाख विद्यार्थियों का फॉर्म भरना है।

    JAC की ओर से जारी सूचना के मुताबिक 27 अक्टूबर से 13 नवंबर तक ऑनलाइन फॉर्म जमा होगा। विलंब शुल्क के साथ छात्र 14 से 18 नवंबर तक फॉर्म जमा करा सकेंगे। इसी तरह चालान के माध्यम से परीक्षा शुल्क 17 नवंबर तक जमा होगा।

    फॉर्म भरने के दौरान विद्यार्थियों के लिए जरूरी बातें
    सभी विद्यार्थियों को फॉर्म भरने के लिए स्कूल आना होगा। इन्हें स्कूल की तरफ से एक फॉर्म दिया जाएगा। सभी विद्यार्थियों को तय समय में ये फॉर्म सही-सही भरकर स्कूल में जमा करना होगा। इसी दौरान इनसे फीस की राशि भी ली जाएगी।

    प्रिंसिपल को बरतनी होगी सतर्कता
    फॉर्म भरने के दौरान सबसे ज्यादा सतर्कता प्रिंसिपल को ही बरतनी है। ये पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। JAC की तरफ से सभी स्कूल के प्राचार्य को लॉग इन आइडी और पासवर्ड दिया गया है। यहां उनके स्कूल के सभी छात्रों का ब्योरा भी है। यहां उन्हें केवल स्टूडेंट्स को सेलेक्ट करके सब्मिट करना है। बस इनता करते ही बच्चे का फॉर्म भरा जाएगा।

    जरूरी है चेक लिस्ट से मिलान
    JAC की ओर से प्रिंसिपल को दी गई ब्रिफिंग में बताया गया है कि सब्मिट करने से पहले सभी स्कूल के प्राचार्यों को अपने स्कूल के चेकलिस्ट का मिलान करना जरूरी है। इसमें स्टू़डेंट का डिटेल मिलान करने के बाद ही उन्हें फाइनल सब्मिट करने की सलाह दी गई है। फाइनल सब्मिट के बाद प्रिंसिपल कोई बदलाव नहीं कर पाएंगे। आखिर में उन्हें JAC की तरफ से कॉन्सॉलिडेटेड लिस्ट भी दिया जाएगा, जिसे स्कूल को रखना है ।

    इस बार दो चरण में आयोजित होगी मैट्रिक-इंटर की परीक्षा
    JAC की ओर से मैट्रिक परीक्षा-2022 दो चरण में ली जाएगी। पहली परीक्षा दिसंबर 2021 में, जबकि दूसरी परीक्षा अप्रैल में ली जाएगी। पहले चरण में सभी प्रश्न बहुविकल्पी (ऑब्जेक्टिव) होंगे, जो ओएमआर शीट पर ली जाएगी। दूसरी में सब्जेक्टिव प्रश्न होंगे, जिसमें अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों में प्राप्त अंक को जोड़कर फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    मां के निधन के बाद पारिवारिक रस्म निभाने मामा घर पहुंचे CM हेमंत सोरेन, पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुआ स्वागत

    November 3, 2026

    महिला से चेन छिनतई मामले में ऐतिहासिक सख्ती, दोषी को 10 साल की जेल और 5.15 लाख रुपये जुर्माना

    November 3, 2026

    झारखंड में दिखेगा तूफान मुरासु का असर, 3 दिन बारिश के आसार

    November 3, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मां के निधन के बाद पारिवारिक रस्म निभाने मामा घर पहुंचे CM हेमंत सोरेन, पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुआ स्वागत
    • महिला से चेन छिनतई मामले में ऐतिहासिक सख्ती, दोषी को 10 साल की जेल और 5.15 लाख रुपये जुर्माना
    • मधुबनी में सिपाही ने 4 लोगों को मारी गोली, 1 की मौत; कैमूर में पुलिस पर हमला
    • झारखंड में दिखेगा तूफान मुरासु का असर, 3 दिन बारिश के आसार
    • मिशनरी स्कूल की कुक से रेप, फिर गर्भपात कराने का आरोप… झारखंड में पादरी पर FIR
    • JTET परीक्षा में झारखंड के जलप्रपातों और नदियों पर आधारित सवालों से परखी गई अभ्यर्थियों की जानकारी, जोन्हा-हुंडरू से स्वर्णरेखा तक पूछे गए प्रश्न!
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.