Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा

    June 29, 2026

    मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत

    June 29, 2026

    कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»CRPF कैंप से इंसास राइफल चोरी मामले में बिहार के भोजपुर से आरोपी जवान गिरफ्तार
    झारखण्ड

    CRPF कैंप से इंसास राइफल चोरी मामले में बिहार के भोजपुर से आरोपी जवान गिरफ्तार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadNovember 17, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    CRPF 157 बटालियन के कैंप से दो इंसास राइफल चोरी करने का आरोपी सस्पेंड जवान रोहित कुमार को आदित्यपुर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी जवान की गिरफ्तारी बिहार के भोजपुर से हुई है. आदित्यपुर थाना में CRPF DIG और आदित्यपुर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. मालूम हो कि आरोपी ने दो राइफल की चोरी कर ली थी, जिसे आदित्यपुर पुलिस ने भोजपुर स्थित आरोपी के घर के पीछे से बरामद किया है.

    कैसे हुई थी चोरी

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीआरपीएफ 157 बटालियन का निलंबित जवान रोहित कुमार ने कैंप से दो राइफल की चोरी की थी. सस्पेंड के बाद से वह यहां नहीं रहता था, लेकिन उसे सारी बात की जानकारी थी. इसलिए उसने कैंप में रखे राइफल की चोरी शीशा तोड़ कर की थी.

    सीआरपीएफ 157 बटालियन के आदित्यपुर कैंप से दो राइफल की चोरी मामले का आरोपी जवान रोहित कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने बटालियन के कमांडेंट को सबक सिखाने के लिए ऐसा किया. पुलिस को उसने फोन पर इतना तक कहा था कि वह समय आने पर सरेंडर कर देगा.

    तकनीकी जांच के आधार पर झारखंड पुलिस को CRPF जवान द्वारा इंसास लेकर बिहार की ओर भागने की सूचना मिली थी. उसके आधार पर झारखंड पुलिस ने बिहार पुलिस को सूचना दी. उसकी खोज में झारखंड पुलिस की एक टीम भी आरा पहुंची थी. उसके बाद पीरो एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी शुरू की गयी थी. इस दौरान आरा शहर से सितुहारी सहित फौजी के कसात ठिकानों पर छापेमारी की गयी. पहले सितुहारी गांव से कार और फिर दोनों राइफल बरामद हुआ.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत

    June 29, 2026

    कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर

    June 29, 2026

    झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड

    June 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा
    • मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत
    • कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर
    • झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड
    • ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय
    • 30 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का SIR अभियान, धनबाद में BLO देंगे घर-घर दस्तक, 76% मैपिंग पूरी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.