Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सम्राट चौधरी कैबिनेट का आज विस्तार, JDU-BJP ने जातीय संतुलन पर खेला बड़ा दांव

    May 7, 2026

    हजारीबाग के मेगालिथ को मिलेगी नई पहचान, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी

    May 7, 2026

    गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर झामुमो का विरोध, आज राज्यव्यापी प्रदर्शन

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»कोडरमा, चाईबासा, सिमडेगा, चतरा और अन्य जिलों में दिखा भारत बंद का असर
    झारखण्ड

    कोडरमा, चाईबासा, सिमडेगा, चतरा और अन्य जिलों में दिखा भारत बंद का असर

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 27, 2021Updated:September 27, 2021No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच किसानों ने सोमवार को भारत बंद बुलाया है। राजधानी रांची में जहां दुकानें तय समय से खुली हैं तो वहीं यातायात भी सामान्य है। हरमू, मेन, रोड और लालपुर की कुछ दुकानें बंद हैं। जबकि, ज्यादातर दुकानें खुली हुई हैं। वहीं कांके में संयुक्ता मोर्चा के बैनर तले कुछ समर्थकों ने बंद करने की कोशिश भी कि तो पुलिस ने उन्हें सड़क से हटा दिया।

    बात करें अन्य जिलों कि तो चाईबासा, सिमडेगा, चतरा जैसे जिलों में इसका असर देखने को मिल रहा है। यहां कांग्रेस, JMM और वाम दलों के कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए हैं। ये हाइवे जाम करने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ जिलों में हाइवे को जाम भी किया गया है। वहीं, जमशेदपुर के कुछ इलाकों में लोग अपनी स्वेच्छा से दुकानें बंद रखे हैं।

    जमशेदपुर में दुकानें बंद, गाड़ियों का परिचालन सामान्य

    भारत बंद का जमशेदपुर में मिलाजुला असर दिख रहा है। यहां साकची समेत अन्य महत्वपूर्ण इलाकों की दुकानें तो सुबह से ही बंद है, लेकिन गाड़ियों का परिचाालन सामान्य है। हालांकि, संयुक्त मोर्चा के झंडे तल दर्जनों कार्यकर्ता शहर में घूम कर दुकानों और गाड़ियों के परिचालन को बंद कराने की कोशिश में जुटे हैं।

    चाईबासा में सुबह से ही दिख रहा है भारत बंद का असर

    चाईबासा में भी भारत बंद का असर दिख रहा है। यहां चाय स्टालों व आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सुबह से ही शहर के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद हैं। बड़ी बसें भी नहीं चल रहीं। बंद समर्थकों ने सुबह 6 बजे तांबो चौक और गितिलपी चौक स्थित मुख्य मार्ग पर टायर जलाकर केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। बंद समर्थक पुलिस के आने से पूर्व ही टायर जलाने के बाद हट गए।

    भारत बंद का सिमडेगा में व्यापक असर, बीरू में सडक जाम

    भारत बंद का सिमडेगा में व्यापक असर देखा जा रहा है। महागठबंधन के नेता सडकों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं।वाहनों का परिचालन बाधित कर दिया गया है। सड़क के दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनूप केसरी की अगुवाई में कांग्रेस,झामुमो और राजद नेता बीरू में सडकों पर उतर चक्का जाम करा रहे हैं।

    चतरा में कांग्रेस समर्थकों ने गाड़ियों को रोका

    चतरा में भी भारत बंद का असर दिख रहा है। यहां संयुक्त मोर्चा के कार्यकर्ताओं के अलावा कांग्रेस और JMM के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर दुकानों को बंद करा रहे हैं। गाड़ियों के परिचालन को रोक रहे हैं। इस दौरान कार्यकर्ता कुछ लोगों से उलझ भी गए।

    देशव्यापी बंद के समर्थन में महागठबंधन के नेताओं ने सड़क पर उतर कर किया प्रदर्शन

    लातेहार में भारत बंद के समर्थन में महागठबंधन दल के नेताओं ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व JMM के विधायक बैद्यनाथ राम के किया। सड़क hjप्रदर्शन के कारण वाहनों का परिचालन बंद रहा। दोनों और वाहनों की लंबी कतार लगी रही। प्रदर्शन में JMM, RJD, कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।

    गिरिडीह में JMM, आप और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पर केस

    बिना इजाजत के मशाल जुलूस निकालने के आरोप में गिरिडीह में तीन पार्टियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गिरिडीह नगर थाना में आप, कांग्रेस और JMM जिलाध्यक्ष के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत सोमवार सुबह केस दर्ज किया गया है। मामला आपदा प्रबंधन एक्ट के उल्लंघन के तहत दर्ज किया गया है।

    कोडरमा में दिखा भारत बंद का असर, 28 बंद समर्थक गिरफ्तार

    कोडरमा थाना के द्वारा 28 लोगों को गिरफ्तार कर पॉलिटेक्निक कॉलेज कैंप जेल में रखा गया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गयाबंद का नेतृत्व सीपीआई (एम) के जिला सचिव असीम सरकार, रमेश प्रजापति, किसान सभा के गयासुद्दीन अंसारी, भिखारी तुरी, डीवाईएफआई के जिलाध्यक्ष परमेश्वर यादव, सचिव सुरेन्द्र राम, एसएफआई के मुकेश यादव कर रहे थे।

    झुमरीतिलैया में भी सड़क पर उतरे बंद समर्थक

    देशव्यापी भारत बंद को लेकर कला मंदिर झुमरी तिलैया से जुलूस निकाला गया. जुलूस पूरे शहर का भ्रमण करते हुए महाराणा प्रताप चौक झुमरीतिलैया पहुंचा, जहां एक घंटा शांतिपूर्ण सड़क जाम किया गया।सड़क जाम करने के दौरान किसान संघर्ष मोर्चा के संयोजक उदय द्विवेदी की अध्यक्षता में सभा की गयी। सड़क जाम को तिलैया थाना प्रभारी द्वारिका राम, इंस्पेक्टर अजय सिंह ने दल-बल के साथ हटाया’।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    हजारीबाग के मेगालिथ को मिलेगी नई पहचान, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी

    May 7, 2026

    गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर झामुमो का विरोध, आज राज्यव्यापी प्रदर्शन

    May 7, 2026

    प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज, कमेटी गठन के बाद फूटा नेताओं का गुस्सा, सचिव जगदीश साहू ने दिया इस्तीफा

    May 7, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सम्राट चौधरी कैबिनेट का आज विस्तार, JDU-BJP ने जातीय संतुलन पर खेला बड़ा दांव
    • हजारीबाग के मेगालिथ को मिलेगी नई पहचान, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी
    • गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर झामुमो का विरोध, आज राज्यव्यापी प्रदर्शन
    • प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज, कमेटी गठन के बाद फूटा नेताओं का गुस्सा, सचिव जगदीश साहू ने दिया इस्तीफा
    • शादी से लौट रही कार तालाब में गिरी, दो युवकों की दर्दनाक मौत
    • झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.