Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»रांची से अपहृत जमीन कारोबारी बरामद, पुलिस के हत्थे चढ़े अपराधी
    झारखण्ड

    रांची से अपहृत जमीन कारोबारी बरामद, पुलिस के हत्थे चढ़े अपराधी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 25, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: जमीन कारोबारी के अपहरण के मामले की जांच कर रही रांची पुलिस की टीम को कामयाबी मिली है। देर रात हजारीबाग बॉर्डर के समीप से जमीन कारोबारी को सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके साथ ही इस मामले में तीन अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं कुछ अन्य अपराधी फरार हैं। बता दें कि कल अपहृत की पत्नी ने थाने में जमीन कारोबारी का अपहरण होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

    गौरतलब है कि लालपुर थाना क्षेत्र के लालपुर के पीस रोड इलाके के रहने वाले जमीन कारोबारी राजेश कुमार मुंडा का अपहरण कर लिया गया था। इस घटना के बाद राजेश कुमार मुंडा की पत्नी कलावती ने मंगलवार को लालपुर थाने को इसकी सूचना दी। इसके बाद लालपुर पुलिस मामले में सक्रिय हो गई। साथ ही पीड़ित व्यक्ति को बरामद करने के प्रयास भी शुरू कर दिए थे। कलावती ने पुलिस को बताया था कि उनके पति राजेश कुमार मुंडा सोमवार की दोपहर घर से खाना खाकर निकले थे। इसके बाद से काफी देर तक घर नहीं लौटने पर दोपहर 3 बजे उन्होंने अपने पति को फोन किया था। फोन पर पति ने ज्यादा बात नहीं की। सिर्फ इतना कहा कि वह लालपुर में ही हैं और कुछ लोगों के साथ हैं।अभी थोड़ी देर बाद घर लौटते हैं। इतना कहने के बाद उन्होंने फोन काट दिया था। रात तकरीबन 8 बजे कलावती के फोन पर एक फोन आया और फोन करने वाले युवक ने कलावती को बताया कि उसके पति का अपहरण कर लिया गया है। युवक ने 2 दिन के अंदर एक करोड़ रुपये की मांग की थी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट
    • टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक
    • रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    • लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद
    • गिरिडीह में कोयला साइडिंग पर खूनी झड़प: 1 ग्रामीण की मौत, 6 सुरक्षा गार्ड घायल
    • सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.