Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    धनबाद के मुनीडीह कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर तीन मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

    May 2, 2026

    हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज

    May 2, 2026

    रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Sports»Tokyo Olympics : कुश्ती में पहलवान बजरंग पुनिया ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
    Sports

    Tokyo Olympics : कुश्ती में पहलवान बजरंग पुनिया ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 7, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नई दिल्ली: भारत के लिए टोक्यो ओलिंपिक अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। हॉकी में जहां महिला और पुरुष दोनों ही टीमों ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया तो वहीं तीरंदाजी और निशानेबाजी में निराशा हुई। आज ओलिंपिक के 16वें दिन भारत को पदक की उम्मीद है। भालाफेंक में नीरज चोपड़ा गोल्ड की तलाश में उतरेंगे तो वहीं बजरंज पुनिया कांस्य पदक मुकाबला खेलेंगे।  गोल्फ के चौथा और फाइनल राउंड में भारतीय गोल्फर अदिति अशोक चौथे स्थान रहीं।

    बजरंग का मुकाबला शुरू

    दूसरा हाफ में भी बजरंग ने शानदार खेल दिखाया और पहले कुछ मिनट में 2 अंक हासिल कर स्कोर को 4-0 बनाया और फिर 2 अंक और हासिल करते हुए इसे 6-0 कर लिया। इसके बाद कजाकिस्तान के पहलवान के पास वापसी का कोई मौका नहीं बचा था। आखिर के मिनट में दो अंक और हासिल कर बजरंग ने अपने स्कोर के अंतर को 8-0 कर दिया ।

     

    कांस्य पदक मुकाबले में खेलने उतरे बजरंग ने पहले हाफ में कजाकिस्तान के पहलवान दौलेत नियाजबेकोव के खिलाफ आक्रामक खेल दिखाया। पहले हाफ का खेल खत्म होने पर भारतीय पहलवान के पास 2-0 की बढ़त है।

    नीरज की गोल्ड, बजरंग की कांस्य पर नजर

    भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया फ्री स्टाइल 65 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक हासिल करने के लिए कजाकिस्तान के पहलवान दौलेत नियाजबेकोव के खिलाफ उतरेंगे। 3.55 पर उनका मुकाबला होना है जिसपर पूरे भारत की नजर है। इस मैच के कुछ देर बाद ही भारतीय टीम के स्टार नीरज चोपड़ा भालाफेंक में अपनी दावेदारी पेश करेंगे।

    अदिति अशोक मेडल से चूकीं

    टोक्यों ओलिंपिक में गोल्फ के चौथा और फाइनल राउंड में भारतीय गोल्फर अदिति अशोक चौथे स्थान रहीं। इसके साथ ही वह पदक जीतने के साथ-साथ इतिहास रचने से भी चूक गईं। न्यूजीलैंड की लीडिया को से उन्हें कड़ी टक्कर मिली ।लीडिया ने कांस्य पदक। अमेरिका की नैली कोरडा ने गोल्ड और जापान की मोने इनामी ने सिल्वर अपने नाम किया। टोक्यों में खराब मौसम के कारण मैच थोड़ी देर रोकना पड़ा था।

    बता दें कि भारतीय गोल्फर ने शनिवार को काफी अच्छी शुरुआत की थी। चौथे राउंड में शुरुआती तीन होल पर पार-4 का स्कोर किया है और पहले स्थान पर पहुंच गई थीं। वह अमेरिका की नैली कोरडा के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर थीं। अदिति शुक्रवार को तीन दौर के बाद 12 अंडर 201 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर थीं। अमेरिका की नैली कोरडा उनसे तीन स्ट्रोक्स आगे थीं, जिन्होंने इस दौर में दो अंडर 69 स्कोर किया था।

    पदक के लिए उतरेंगे नीरज चोपड़ा

    जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ओलिंपिक पदक का पिछले 100 साल का इंतजार खत्म कर सकते हैं। आज वह फाइनल मुकाबले में उतरेंगे। वह पदक के प्रवल दावेदार माने जा रहे हैं। क्वालीफिकेशन में इसके अपेक्षानुरूप ही उन्होंने प्रदर्शन किया और पहले प्रयास में ही 86.59 मीटर भाला फेंककर फाइनल में जगह बनाई।

    बजरंग पूनिया का कांस्य पदक मुकाबला

    भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया का आज कांस्य पदक मुकाबला है। उन्हें शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान हाजी अलियेव के खिलाफ 5-12 से हार का सामना करना पड़ा था।

    पदक के मुकाबले

     

    कुश्ती (पुरूषों का 65 किग्रा फ्रीस्टाइल कांस्य पदक मैच), दोपहर, 3:15 बजे

    खिलाड़ी : बजरंग पूनिया

    एथलेटिक्स (पुरूष भाला फेंक फाइनल) : शाम 04:30 बजे

    खिलाड़ी : नीरज चोपड़ा

    अन्य मैच गोल्फ (महिलाओं का व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले चौथा दौर), सुबह, 03:00 बजे खिलाड़ी : अदिति अशोक और दीक्षा डागर

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    बंगाल चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस

    March 31, 2026

    IPL 2026 से पहले CSK को बड़ा झटका! चोटिल धोनी 2 हफ्ते OUT, टीम की किस्मत पर सवाल

    March 28, 2026

    भारत बना विश्व चैंपियन, न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार चूमा टी20 वर्ल्ड कप का ताज

    March 8, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • धनबाद के मुनीडीह कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर तीन मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका
    • हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज
    • रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर
    • मोबाइल पर तेज सायरन अलर्ट से न घबराएं: 2 मई को देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम की बड़ी टेस्टिंग
    • रांची राज्यसभा चुनाव: INDIA गठबंधन में सीटों को लेकर टकराव, JMM-कांग्रेस आमने-सामने
    • झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.