Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»रांची में जाम से मिलेगी मुक्ति:ट्रैफिक SP की दो टूक-मेन रोड और अपर बाजार में दुकानों के आगे सड़क पर गाड़ी लगाई तो लगेगा जुर्माना
    झारखण्ड

    रांची में जाम से मिलेगी मुक्ति:ट्रैफिक SP की दो टूक-मेन रोड और अपर बाजार में दुकानों के आगे सड़क पर गाड़ी लगाई तो लगेगा जुर्माना

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 6, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: रांची को जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की तरफ से एक नया अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत शुक्रवार से सड़क पर पार्क वाहन से जुर्माना वसूला जाएगा। फिलहाल यह अभियान शहर के दो प्रमुख इलाके अपर बाजार और मेन रोड से शुरू किया जा रहा है।

    इससे पहले गुरुवार को ट्रैफिक SP ने सड़क पर फ्लैग मार्च निकाला। उन्होंने माइकिंग के माध्यम से दोनों इलाकों में लोगों को जागरूक किया और इसकी जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर कोई दुकानदार भी अपनी गाड़ी सड़क पर पार्क कर रहे हैं तो उनसे भी जुर्माना वसूला जाएगा।

    रेडियो व सोशल मीडिया के माध्यम से किया जाएगा जागरूक
    जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रथम चरण में मेन रोड और अपर बाजार इलाके में यह अभियान चलाया जाएगा। इन दोनो इलाकों की व्यवस्था को दुरुस्त करने के बाद शहर के अन्य मार्गों में भी यह अभियान चलेगा। ट्रैफिक SP ने बताया कि FM और ट्वीट के जरिए जाम की जानकारी दी जाएगी।

    हाईकोर्ट की फटकार के बाद हरकत में पुलिस
    झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के अपर बाजार इलाके में लग रहे जाम को लेकर आपत्ति जताई है। इसके बाद आनन-फानन में रांची के ट्रैफिक SP ने एक टीम बनाकर शुक्रवार से बृहद पैमाने पर अपर बाजार में अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

    पार्किंग के लिए निगम को भेजा गया है प्रस्ताव
    ट्रैफिक SP ने बताया कि शहर के विभिन्न इलाकों में पार्किग का प्रस्ताव रांची नगर निगम को भेजा गया है। अपर बाजार इलाके में पार्किंग स्थल ही नहीं हैं। हालांकि नगर निगम की ओर से कई बार पार्किंग स्थल निर्माण करने की योजना बनाई गई, मगर अब तक योजनाएं धरातल पर नहीं उतरीं। ट्रैफिक SP ने कहा कि पार्किंग स्थल निर्माण के लिए स्थल चयन कर लिया गया है। जल्द ही निगम की ओर समाधान किया जाएगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट
    • टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक
    • रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    • लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद
    • गिरिडीह में कोयला साइडिंग पर खूनी झड़प: 1 ग्रामीण की मौत, 6 सुरक्षा गार्ड घायल
    • सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.