Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»रांची से लखनऊ के लिए इस तारीख से शुरू हो रही विमान सेवा
    झारखण्ड

    रांची से लखनऊ के लिए इस तारीख से शुरू हो रही विमान सेवा

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 1, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: 13 अगस्त से इंडिगो एयरलाइंस रांची से लखनऊ के लिए विमान सेवा शुरू करेगी। इसे लेकर एयरलाइंस ने नई विमान सेवा का टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। विमान सुबह 10.55 में लखनऊ से रांची के लिए उड़ान भरेगी। यह रांची एयरपोर्ट पर 12.05 में लैंड करेगी। विमान 40 मिनट तक बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रुकेगी। इसके बाद विमान (6श्व-124) 12.45 बजे रांची एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगी।

    यह 1.40 में लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेगी। इंडिगो के अनुसार इस रूट में एयर बस सेवा होगी। लखनऊ से रांची के बीच यह सेवा सप्ताह में चार दिन उपलब्ध होगी। इसका प्रारंभिक किराया मौजूदा समय में 3,893 रुपये है। यह सेवा शुक्रवार, रविवार, सोमवार और गुरुवार को उपलब्ध होगी।

    प्रतिदिन चलेगी रांची-पटना स्पेशल ट्रेन

    यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एक और स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि को बढ़ाया गया है। 02363 पटना-रांची स्पेशल 1 जुलाई से  31 अगस्त तक प्रतिदिन पटना से चलेगी। वही 02364 रांची-पटना स्पेशल 1 जुलाई से से 31 अगस्त तक प्रतिदिन रांची से चलेगी। इन ट्रेनों की समय सारणी, ठहराव एवं कोच संयोजन पहले की तरह रहेंगे।

     

    ट्रेन में यात्री की तबीयत बिगड़ी, स्टेशन पहुंच चिकित्सक ने किया इलाज

    दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में यात्रा कर रही महिला प्रतिमा देवी (60) की तबीयत बिगड़ गई। बताया कि उनका ब्लड प्रेशर कम हो गया था। आरपीएफ की टीम ने हटिया कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी। बताया गया कि महिला को तत्काल प्राथमिक उपचार की जरूरत है। सूचना मिलने पर डिप्टी एसएस रांची चिकित्सा सुविधा देने के लिए स्टेशन पहुंचे। ट्रेन रांची रेलवे स्टेशन पर पौने नौ बजे पहुंची।

     

    तब मौके पर एसीएमएस डॉ. संजीव कुमार के साथ आरपीएफ अधिकारी और जवान पहुंचे। डॉक्टर एसीएमएस ने उसकी जांच की और कुछ दवाएं दीं। परेशानी को देखते हुए चिकित्सक ने आगे की यात्रा नहीं करने की सलाह दी। लेकिन यात्री ने यात्रा जारी रखना पसंद किया। आरपीएफ दस्ते में एसआइ अनीता गोदारा (मेरी सहेली), एएसआइ ओपी यादव, सीटी मोनू गिरि, एलसी पूनम वर्मा मौके पर मौजूद थे।

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट
    • टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक
    • रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    • लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद
    • गिरिडीह में कोयला साइडिंग पर खूनी झड़प: 1 ग्रामीण की मौत, 6 सुरक्षा गार्ड घायल
    • सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.