Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»किशोर न्याय संशोधन बिल-2021 राज्यसभा से पास, सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
    राष्ट्रीय

    किशोर न्याय संशोधन बिल-2021 राज्यसभा से पास, सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 28, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को राज्यसभा में विपक्ष के भारी हंगामे के बावजूद किशोर न्याय (बच्चों की देखरेख और संरक्षण) बिल-2021 को पास कर दिया गया. संसद से पास यह बिल किशोर न्याय (बच्चों की देखरेख और संरक्षण) एक्ट-2015 में संशोधन करता है. इस बिल को महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने 15 मार्च 2021 को लोकसभा में पेश किया था. इसके साथ ही, सदन की कार्यवाही गुरुवार 11 बजे तक स्थगित कर दी गई.

    बता दें कि राज्यसभा से पास किशोर न्याय (बच्चों की देखरेख और संरक्षण) बिल-2021 करीब छह साल पुराने कानून में संशोधन करता है. इस बिल में कानून से संघर्षरत बच्चों की देखरेख और संरक्षण की जरूरत वाले बच्चों से संबंधित प्रावधान हैं. बिल में बाल संरक्षण को मजबूत करने के उपाय किए गए हैं.

    बिल के मुख्य प्रावधान

    • संज्ञेय अपराध और सजा

    राज्यसभा से पास किशोर न्याय (बच्चों की देखरेख और संरक्षण) बिल-2021 में प्रावधान किया गया है कि किशोर न्याय बोर्ड उस बच्चे की छानबीन करेगा, जिस पर गंभीर अपराध करने का आरोप है. गंभीर अपराध वे होते हैं, जिनके लिए तीन से सात साल तक की जेल की सजा दी जाती है. बिल में यह जोड़ा गया है कि गंभीर अपराधों में ऐसे अपराध भी शामिल होंगे, जिनके लिए सात वर्ष से अधिक की अधिकतम सजा है, और न्यूनतम सजा निर्धारित नहीं की गई है या सात वर्ष से कम की सजा है.

    इसके साथ ही, इस बिल में प्रावधान है कि जिस अपराध के लिए तीन से सात साल की सजा है, वह संज्ञेय (जिसमें बिना वॉरंट के गिरफ्तारी की जाएगी) और गैर-जमानती होगा. बिल इसमें संशोधन और प्रावधान करता है कि ऐसे अपराध गैर संज्ञेय होंगे.

    • गोद लेने का प्रावधान

    किशोर न्याय (बच्चों की देखरेख और संरक्षण) बिल-2021 में भारत और किसी दूसरे देश के संभावित दत्तक माता-पिता द्वारा बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया निर्धारित की गई है. संभावित दत्तक माता-पिता द्वारा बच्चे को स्वीकार करने के बाद एडॉप्शन एजेंसी सिविल अदालत में गोद लेने का आदेश प्राप्त करने के लिए आवेदन करती है. अदालत के आदेश से यह इसकी प्रक्रिया शुरू होती है कि बच्चा दत्तक माता-पिता का है. बिल में प्रावधान है कि अब अदालत के स्थान पर जिला मेजिस्ट्रेट (अतिरिक्त जिला मेजिस्ट्रेट सहित) गोद लेने का आदेश जारी कर सकेंगे.

    इस संशोधित बिल के अनुसार, अगर विदेश में रहने वाला कोई व्यक्ति भारत में अपने किसी रिश्तेदार के बच्चे को गोद लेना चाहता है, तो उसे अदालत से इसके लिए आदेश लेना होगा. बिल इसमें संशोधन किया गया है कि इसके स्थान पर जिला मेजिस्ट्रेट गोद लेने का आदेश जारी करेंगे.

    इसके साथ ही बिल में इस बात का भी प्रावधान है कि जिला मेजिस्ट्रेट के आदेश से संबंधित व्यक्ति आदेश दिए जाने के 30 दिनों के भीतर डिविजनल कमीशनर के सामने अपील दायर कर सकता है. अपील दायर करने की तारीख से चार हफ्ते के अंदर उसे निपटाया जाना चाहिए.

    • बाल कल्याण समिति

    राज्यसभा से पास किशोर न्याय (बच्चों की देखरेख और संरक्षण) बिल-2021 में प्रावधान है कि अगर बाल कल्याण समिति यह निष्कर्ष देती है कि किसी बच्चे को देखरेख और संरक्षण की जरूरत नहीं है, तो समिति के आदेश के खिलाफ कोई अपील दायर नहीं की जा सकती. बिल इस प्रावधान को हटाता है. एक्ट में प्रावधान है कि देखरेख एवं संरक्षण की जरूरत वाले बच्चों के हित के लिए राज्य हर जिले में एक या एक से अधिक बाल कल्याण समिति गठित की जाएगी.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.