झारखंड के खूंटी में दो आदिवासी युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद दोनों को खेत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। बताया गया कि 4 बाइक सवार युवकों ने दोनों युवतियों का अपहरण कर लिया। इसके बाद मुरहू के हिट्ठे गांव स्थित स्कूल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी युवतियों को देर रात करीब दो बजे खेत में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस घटनास्थल पहुंची है और जांच में जुट गई है।

