Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»पेट्रोलिंग वाहन के धक्के से बाराती वाहन पलटी, दूल्हे के मौसा और चाचा की मौत
    झारखण्ड

    पेट्रोलिंग वाहन के धक्के से बाराती वाहन पलटी, दूल्हे के मौसा और चाचा की मौत

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 25, 2021Updated:May 25, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पलामू: पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में पुलिस पेट्रोलिंग वाहन की चपेट में आने से बारात लेकर जा रहा ऑटोरिक्शा पलट गया. इस घटना में 2 बारातियों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर है. घायल का इलाज एमएमसीएच में चल रहा है.

    मृतकों में एक दूल्हे का मौसा था, जबकि दूसरा चचेरा चाचा. घटना सोमवार की देर रात की है. हादसे में पुलिस पेट्रोलिंग वाहन का अगला हिस्सा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है.

    बारात महुलिया से मनातू के रहेया गांव में जा रही थी

    घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार जिले के पाटन थाना क्षेत्र के महुलिया इलाके से बारात मनातू थाना क्षेत्र के रहेया गांव में जा रही थी. ऑटोरिक्शा सहित अन्य वाहन में बाराती सवार थे. रात करीब 10.45 बजे मनातू थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में साहू ईट भट्टा के सामने पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन (जेएच03जे 4026) ने ऑटोरिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में ऑटोरिक्शा में सवार एक बाराती की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो बारातियों को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच में भेजा गया. वहां इलाज के दौरान एक और बाराती की मौत हो गई.

    क्या कहते हैं मनातू के थाना प्रभारी

    मनातू के थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि स्वास्थ सुरक्षा सप्ताह को लेकर इन दिनों बारात में भीड़ भाड़ पर स्थिति की नजर रखी जा रही है. सोमवार की रात थाना की पेट्रोलिंग वाहन कुछ इसी उद्देश्य से इलाके में भ्रमण कर रही थी.

    ये बताई हादसे की वजह

    सेमरी गांव में पहुंचने पर देखा कि कुछ बराती वाहन सड़क किनारे खड़े हैं. एक वाहन की हेड लाइट जल रही थी. जबकि ऑटोरिक्शा सहित अन्य वाहन बिना लाइट जलाएं किनारे खड़े थे. लाइट जलने के कारण पेट्रोलिंग वाहन के चालक की आखों में अचानक तेज रोशनी पड़ी और वह अनियंत्रित हो गया. इसी बीच अंधेरे में खड़े टेंपो से पेट्रोलिंग वाहन की टक्कर हो गई. हादसे के बाद टेंपो पलट गया.

    इससे मौके पर एक बाराती की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि घटना करीब 10:45 बजे रात की है. पाटन के महूलिया से बरात मनातू के रहेया गांव में अरुण भुइयां के घर जा रही थी.
    उन्होंने बताया कि घटना के बाद दो घायलों को इलाज के लिए मेदिनीनगर के एमएमसीएस में भेजा गया. यहां इलाज के दौरान एक बाराती की मौत हो गई. एक का इलाज चल रहा है.

    पाटन के सिरमा के रहनेवाले थे दोनों मृतक

    मृतकों में पाटन के सिरमा निवासी विपन भुइयां (52) और उमेश भुइयां (45) शामिल हैं. जख्मी की पहचान पाटन के पाल्हे निवासी श्रवण भुइयां (48) के रूप में हुई है. पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.
    इधर घटना की सूचना मिलने पर पाटन के महुलिया में शादी की खुशियां मातम में बदल गई है. मंगलवार की सुबह बड़ी संख्या में महुलिया के ग्रामीण एमएमसीएच पहुंचे. सूचना मिलने पर मेदनीनगर शहर थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढाढस बंधाया. उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026

    रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में

    June 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक
    • केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना
    • हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
    • रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में
    • जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
    • भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.