Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»आईबी अधिकारी के क्रेडिट कार्ड से साइबर अपराधियों ने लूटे 1.16 लाख, जानिए कैसे होते ठगी के शिकार
    झारखण्ड

    आईबी अधिकारी के क्रेडिट कार्ड से साइबर अपराधियों ने लूटे 1.16 लाख, जानिए कैसे होते ठगी के शिकार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 25, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची  : लालपुर थाना क्षेत्र स्थित केंद्रीय आसूचना ब्यूरो (आईबी) के अधिकारी के क्रेडिट कार्ड से साइबर अपराधियों ने एक लाख 16 हजार 864 रुपए की निकासी कर ली है. इस संबंध में साइबर ठगी के शिकार वैष्णव दिनेश कुमार पुरुषोत्तमभाई ने लालपुर थाने में 22 मई को प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार वैष्णव दिनेश कुमार बूटी रोड स्थित आईबी के ऑफिस में कार्यरत हैं. उन्हें किसी जरूरी काम की वजह से अपने क्रेडिट कार्ड से पैसे ट्रांसफर करने थे. उन्होंने गूगल सर्च से एसबीआई क्रेडिट कार्ड का कस्टमर केयर का मोबाइल नंबर खोजना शुरू किया. ताकि वे पैसे ट्रांसफर कर सके. उन्हें सर्च के दौरान एसबीआई क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर का नंबर (0651-39020202) मिला. जिसपर उन्होने फोन किया. रिसीव करने वाले ने कहा पैसे ट्रांसफर में दिक्कत है बाद में फोन करें.

    ऐसे हो गए ठगी के शिकार

    इसके बाद उन्होंने एक अन्य कस्टमर केयर का मोबाइल नंबर सर्च किया. जो 09091813705 था. जिसके बाद उन्होंने दूसरे नंबर पर कॉल किया. फोन रिसीव करने वाले कस्टमर केयर के व्यक्ति ने अपना नाम अमित कुमार (एसबीआई क्रेडिट कार्ड कस्टमर एग्जीक्यूटिव सेक्टर 45 नई दिल्ली) बताया. अमित कुमार ने बताया कि आपके क्रेडिट कार्ड से रुपए ट्रांसफर हो जाएंगे, इसके लिए गूगल प्ले स्टोर से एनी डेस्क रिमोट कंट्रोल एप्लीकेशन अपने मोबाइल पर डाउनलोड करना होगा. जिसके बाद वैष्णव दिनेश ने एप्लीकेशन मोबाइल में डाउनलोड किया. फिर उसने कहा कि उक्त एप्लीकेशन में अपने क्रेडिट कार्ड का नंबर डाले और एप्लीकेशन में बने तीर को स्वैप करे. उसके कहे अनुसार वैष्णव दिनेश ने किया. लेकिन उनके क्रेडिट कार्ड से चार बार में 1,16,864 रुपए निकाल लिए.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026

    रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में

    June 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक
    • केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना
    • हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
    • रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में
    • जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
    • भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.