Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, क्रशर और खनन दूरी नियम में बदलाव

    April 29, 2026

    Koylanchal Samvad e-paper | 29th April | Dhanbad

    April 29, 2026

    Koylanchal Samvad e-paper | 29th April | Ranchi

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम के बीच होटल में चली गोली, रांची के ठेकेदार की मौत; शव पलामू के अस्पताल से बरामद
    झारखण्ड

    ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम के बीच होटल में चली गोली, रांची के ठेकेदार की मौत; शव पलामू के अस्पताल से बरामद

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadDecember 10, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गढ़वा के भवनाथपुर में शादी समारोह के दौरान आयोजित ऑर्केस्ट्रा में गोली चलने से रांची के एक ठेकेदार की मौत हो गई। ठेकेदार के साथ शादी में मौजूद कुछ लोग शव को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, डालटेनगंज में छोड़कर भाग गए। घटना बुधवार की रात की है। वहीं, पुलिस को अस्पताल प्रबंधन द्वारा गुरुवार सुबह इसकी जानकारी दी गई। गोली ठेकेदार के दोनों जांघ में लगी है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या मानकर जांच में जुट गई है।

    ठेकेदार की पहचान अरविंद कुमार सिंह (46) के रूप में की गई। वो रांची के सहजानंद चौक में रहते थे। वो जमीन के कारोबार से भी जुड़े हुए थे। अरविंद कुमार का पैतृक घर गोड़तारा, औरंगाबाद (बिहार) में है। तीन दिन पूर्व वो अपने परिवार के साथ पलामू के पांकी नीमाचक अपने ससुराल आए हुए थे। वहीं, गोड़तारा, औरंगाबाद से एक बारात बुधवार रात गढ़वा के भवनाथपुर आई थी।

    अरविंद इस बारात में शामिल थे। भवनाथपुर के एक होटल में बारातियों को ठहराया गया था। साथ ही उनके मनोरंजन के लिए ऑर्केस्ट्रा आयोजन किया गया था। इसी दौरान अरविंद कुमार को गाेली लगी। उनके परिजनों को भी सुबह पुलिस द्वारा घटना की सूचना मिली। इधर, शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण महथा ने बताया कि मृतक की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। ये हत्या है, जिसको हर्ष फायरिंग का रूप देने का प्रयास किया गया है।

    इधर, भवनाथपुर स्थित होटल संचालक के निजी ड्राइवर आशीष कुमार ने पुलिस को बताया कि द्वारपूजा के बाद कुछ बराती अपने बंदुकधारी बॉडीगार्ड के साथ होटल के हॉल में आकर रुके। वहां महिला डांसरों से डांस करने की जिद करने लगे। अचानक फायर होने की आवाज सुनाई दी। आकर देखा तो गोली लगने से एक बाराती घायल था। बरातियों द्वारा ही उसे इलाज के लिए अपने वाहन से ले जाया गया। जबकि सफाईकर्मी राजन कुमार ने बताया कि वो होटल के हॉल के बाहर था। कुछ बाराती नशे में धुत होकर होटल के हॉल में घुसे। कुछ देर के बाद फायरिंग की आवाज सुनाई दी। जाकर देखा तो एक बाराती गोली लगने से घायल पड़ा था।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, क्रशर और खनन दूरी नियम में बदलाव

    April 29, 2026

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, क्रशर और खनन दूरी नियम में बदलाव
    • Koylanchal Samvad e-paper | 29th April | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 29th April | Ranchi
    • रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना
    • ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल
    • RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.