Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर

    May 2, 2026

    मोबाइल पर तेज सायरन अलर्ट से न घबराएं: 2 मई को देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम की बड़ी टेस्टिंग

    May 2, 2026

    रांची राज्यसभा चुनाव: INDIA गठबंधन में सीटों को लेकर टकराव, JMM-कांग्रेस आमने-सामने

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»दुमका विधानसभा उपचुनाव: झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन ने किया नामांकन
    Breaking News

    दुमका विधानसभा उपचुनाव: झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन ने किया नामांकन

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadOctober 12, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन ने दुमका विधानसभा सीट से सोमवार को दो सेट में नामांकन दाखिल किया। बसंत सोरेन ने निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी दुमका महेश्वर महतो को अपना नामांकन पर्चा सौंपा। नामांकन से पूर्व उन्होंने दिशोम मांझी धाम में पूजा अर्चना भी की। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी दुमका पहुंचे। हालांकि नामांकन के दौरान दुमका समाहरणालय में हेमंत सोरेन छोटे भाई के साथ मौजूद नहीं रहे। बसंत सोरेन झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के छोटे बेटे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई हैं।

    जीत के प्रति आश्वस्त दिखे बसंत सोरेन
    बसंत सोरेन ने कहा कि यहां की जनता मेरी मजबूती है। उन्होंने कहा कि यहां की जनता पर मुझे पूरा भरोसा है। बसंत सोरेन ने कहा कि पिछली सरकार के इतने ज्यादा मुद्दे रहे हैं जिनको सुलझाने में हेमंत सोरेन परेशान है। हेमंत सोरेन की सरकार ने अभी चलना शुरू किया है। उन्होंने कहा कि जीतने के बाद मैं सबसे पहले मैं जनता के बीच बैठूंगा, कई परेशानियां हैं जो मेरे पास डायरी में नोट हैं। लेकिन फिर भी जनता से परेशानियों को जानकर समझकर उनपर काम करुंगा। बसंत सोरेन ने कहा कि पार्टी को शायद लगा होगा कि मैं कुछ बेहतर करता हूं इसलिए मुझे ये उत्तर दायित्व दिया गया है। उन्होंने भरोसा जताया कि चुनाव में झामुमो की जीत होगी।

    बसंत सोरेन पर विरासत बचाने का दबाव
    बसंत सोरेन पर सोरेन परिवार की राजनीति को आगे बढ़ाने और विरासत को बचाने का दबाव है। बसंत सोरेन अपने बड़े भाई हेमंत सोरेन और पिता शिबू सोरेन को राजनीति में सक्रिय रहकर जनता से जुड़ाव का हर एक पहलू देखा है। अब पहली बार वे चुनाव मैदान में उतरे हैं तो उनपर पिता और बड़े भाई की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने का दबाव है।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा खाली करने के कारण ही दुमका सीट पर उप चुनाव होने जा रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन दुमका और बरहेट दोनों सीटों से चुनाव जीते थे। दो सीट से जीतने के कारण उन्होंने एक सीट (दुमका) छोड़ दी थी। 3 नवम्बर को झारखंड में दुमका के साथ ही बेरमो सीट पर उप चुनाव होगा।

    झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन के नामांकन का पर्चा भरने के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ ही उनके मंत्रिमंडल के कई सहयोगियों के अलावा झामुमो के कई विधायक और पार्टी के प्रमुख नेता दुमका में मौजूद थे। इधर, दुमका सीट पर हो रहा उप चुनाव मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो के लिए प्रतिष्ठा वाली सीट बन गई है। इसके दो कारण हैं। पहला तो यह सीट मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा खाली की हुई सीट है और दूसरा कि सीएम के भाई बसंत सोरेन इस सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। बसंत सोरेन झामुमो के अंदर कई वर्षों से सक्रिय रहे हैं।

    2019 विधानसभा चुनाव में बसंत ही संभाल रहे थे कमान
    माना जा रहा है कि 2019 विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री को जिताने में बसंत सोरेन की बड़ी भूमिका रही थी। उन्हीं की रणनीति भी बनाई हुई थी। झारखंड युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत सोरेन एक बार राज्य सभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। 2019 के चुनाव में झामुमो प्रत्याशी हेमंत सोरेन ने भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर लुइस मरांडी को 13,188 वोट से हराया था।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर

    May 2, 2026

    मोबाइल पर तेज सायरन अलर्ट से न घबराएं: 2 मई को देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम की बड़ी टेस्टिंग

    May 2, 2026

    रांची राज्यसभा चुनाव: INDIA गठबंधन में सीटों को लेकर टकराव, JMM-कांग्रेस आमने-सामने

    May 2, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर
    • मोबाइल पर तेज सायरन अलर्ट से न घबराएं: 2 मई को देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम की बड़ी टेस्टिंग
    • रांची राज्यसभा चुनाव: INDIA गठबंधन में सीटों को लेकर टकराव, JMM-कांग्रेस आमने-सामने
    • झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना
    • Koylanchal Samvad e-paper | 1st May | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 1st May | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.