Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के 19 लाख किसानों के खाते में गए 300 करोड़ रुपए, मिली 24वीं किस्त

    October 31, 2026

    रांची में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के बाहर पटाखा बिक्री पर रोक, कई वर्षों पुरानी परंपरा पर लगा विराम

    October 30, 2026

    किराये पर गाड़ी लेकर बेच देता था गैंग, मजबूरी का बहाना बनाकर बनाते थे फर्जी कागजात; महिला समेत तीन गिरफ्तार

    October 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड के 19 लाख किसानों के खाते में गए 300 करोड़ रुपए, मिली 24वीं किस्त
    Breaking News

    झारखंड के 19 लाख किसानों के खाते में गए 300 करोड़ रुपए, मिली 24वीं किस्त

    AdminBy AdminOctober 31, 2026Updated:October 31, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 24वीं किस्त जारी की। डीबीटी से देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,690 करोड़ से अधिक राशि डाली गई। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण रांची के भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय माध्यमिक कृषि संस्थान (आईसीएआर-एनआईएसए) में हुआ। इसमें केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर मुख्य अतिथि थे। 24वीं किस्त के रूप में झारखंड के लगभग 19 लाख किसानों के खाते में करीब 300 करोड़ की राशि डाली गई। वहीं, रामनाथ ठाकुर ने आईसीएआर-एनआईएसए के कार्यों की सराहना करते हुए संस्थान के और विस्तार का आह्वान किया। उन्होंने किसानों से इस राशि का सदुपयोग करने और उन्नत बीजों के उपयोग के साथ प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर दिया। मौके पर आईसीएआर-एनआईएसए के निदेशक डॉ. अभिजीत कर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

    झारखंड में सभी पात्र किसानों को जोड़ने पर जोर

    केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव फ्रैंकलिन के. खोबुंग ने कहा कि झारखंड में पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के तहत लगभग 19 लाख किसान पंजीकृत हैं। उन्होंने राज्य सरकार के अधिकारियों से आग्रह किया कि योजना के लाभ से वंचित सभी पात्र किसानों को इससे जोड़ा जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (पीएम-आरकेवीवाई), कृषि उन्नति योजना, सिंचाई, सूक्ष्म सिंचाई, दलहन मिशन और तिलहन मिशन सहित विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी।

    खेत बचाओ अभियान की दी गई जानकारी

    झारखंड के कृषि निदेशक विद्यानंद शर्मा पंकज ने खेत बचाओ अभियान और पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करते हुए मृदा की उर्वरता बनाए रखने और प्राकृतिक खेती अपनाने के उपाय बताए। लैम्प्स के माध्यम से बीज वितरण की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने खेतों के डिजिटल क्रॉप सर्वे और भूखंडों की जियोफेंसिंग के लिए चल रहे कार्यों का भी उल्लेख किया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के बाहर पटाखा बिक्री पर रोक, कई वर्षों पुरानी परंपरा पर लगा विराम

    October 30, 2026

    किराये पर गाड़ी लेकर बेच देता था गैंग, मजबूरी का बहाना बनाकर बनाते थे फर्जी कागजात; महिला समेत तीन गिरफ्तार

    October 30, 2026

    बद्रीनाथ धाम से वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, हादसे में 6 लोगों की मौत

    October 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • झारखंड के 19 लाख किसानों के खाते में गए 300 करोड़ रुपए, मिली 24वीं किस्त
    • रांची में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के बाहर पटाखा बिक्री पर रोक, कई वर्षों पुरानी परंपरा पर लगा विराम
    • किराये पर गाड़ी लेकर बेच देता था गैंग, मजबूरी का बहाना बनाकर बनाते थे फर्जी कागजात; महिला समेत तीन गिरफ्तार
    • बद्रीनाथ धाम से वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, हादसे में 6 लोगों की मौत
    • WWE रेसलर The Great Khali पहुंचे रांची, झारखंड के मौसम और लोगों की तारीफ की, बोले- पहली बार आया हूं यहां
    • रांची: डंगराटोली में रिटायर्ड प्रोफेसर के घर नाबालिग नौकरानी ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.