Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    किराये पर गाड़ी लेकर बेच देता था गैंग, मजबूरी का बहाना बनाकर बनाते थे फर्जी कागजात; महिला समेत तीन गिरफ्तार

    October 30, 2026

    बद्रीनाथ धाम से वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, हादसे में 6 लोगों की मौत

    October 30, 2026

    WWE रेसलर The Great Khali पहुंचे रांची, झारखंड के मौसम और लोगों की तारीफ की, बोले- पहली बार आया हूं यहां

    October 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»बद्रीनाथ धाम से वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, हादसे में 6 लोगों की मौत
    Breaking News

    बद्रीनाथ धाम से वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, हादसे में 6 लोगों की मौत

    AdminBy AdminOctober 30, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले से इस समय की बड़ी खबर आई है. यहां बद्रीनाथ धाम से वापस लौट रहे एक हेलीकॉप्टर की लोकेशन गायब हो गई है. बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना प्रशासन को मिली है. चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि हेली के लोकेशन न मिलने की खबर मिलते ही प्रशासन ने मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. प्रशासन और हेली कंपनी हेलीकॉप्टर की लोकेशन का पता लगाने में जुटी हुई है.

    हेलीकॉप्टर के गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक खराब मौसम के चलते चांई और थैंग गांव के ऊपर यह हादसा हुआ है. वहीं ताजा जानकारी निकलकर सामने आ रही है कि हेलीकॉप्टर पर सवार सभी 6 लोगों की हादसे में मौत हो गई है. आर्मी की सूचना पर प्रशासन ने लोकेशन ट्रेस कर हादसे की पुष्टि की.

    ऋषिकेश की ओर जा रहा था चॉपर
    बता दें कि 30 अक्टूबर को बद्रीनाथ धाम से ट्रांस कंपनी का हेलीकॉप्टर 6 यात्रियों को लेकर ऋषिकेश की ओर जा रहा था. खराब मौसम की वजह से चाय और थायंग गांव के ऊपर हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. इस हादसे में सवार सभी 6 लोगों की मौत की सूचना आ रही है. चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि आर्मी की ओर से इस पूरी घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई थी, जिसके बाद प्रशासन ने लोकेशन ट्रेस कर हेलीकॉप्टर क्रैश होने की पुष्टि की है.

    5 यात्री और एक पायलट की मौत
    इस हादसे में मरने वाले यात्रियों में अरुण सालुंके, एच. एस. नागराजा, प्रताप बच्चिहल्ली निंगराजन, शंकरगौड़ा वी.बी., सुधीर के. और पायलट कैप्टन हिमांशु सभरवाल का नाम शामिल है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ट्रांस भारत एविएशन का एयरबस H125 हेलीकॉप्टर (VT-HCX) आज दोपहर 1:14 बजे बद्रीनाथ से देहरादून के लिए रवाना हुआ था. उड़ान भरने के करीब 7-8 मिनट बाद बद्री घाटी में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    किराये पर गाड़ी लेकर बेच देता था गैंग, मजबूरी का बहाना बनाकर बनाते थे फर्जी कागजात; महिला समेत तीन गिरफ्तार

    October 30, 2026

    WWE रेसलर The Great Khali पहुंचे रांची, झारखंड के मौसम और लोगों की तारीफ की, बोले- पहली बार आया हूं यहां

    October 30, 2026

    रांची: डंगराटोली में रिटायर्ड प्रोफेसर के घर नाबालिग नौकरानी ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

    October 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • किराये पर गाड़ी लेकर बेच देता था गैंग, मजबूरी का बहाना बनाकर बनाते थे फर्जी कागजात; महिला समेत तीन गिरफ्तार
    • बद्रीनाथ धाम से वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, हादसे में 6 लोगों की मौत
    • WWE रेसलर The Great Khali पहुंचे रांची, झारखंड के मौसम और लोगों की तारीफ की, बोले- पहली बार आया हूं यहां
    • रांची: डंगराटोली में रिटायर्ड प्रोफेसर के घर नाबालिग नौकरानी ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
    • रांची में होटल कर्मी राहुल की हत्या के बाद बवाल, पिठोरिया चौक जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन; अपराधियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
    • ‘हां, सरेंडर कर देंगे’, सुप्रीम कोर्ट से झटके के बाद अनंत सिंह का पहला रिएक्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.