Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में कांग्रेस नेताओं द्वारा हाथरस कांड के खिलाफ दिया धरना
    झारखण्ड

    रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में कांग्रेस नेताओं द्वारा हाथरस कांड के खिलाफ दिया धरना

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadOctober 5, 2020Updated:October 5, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: उत्तर प्रदेश में हाथरस कांड के खिलाफ सोमवार को रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में कांग्रेस नेताओं ने धरना दिया और मौन सत्याग्रह किया। धरने के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि बच्ची के साथ आधी रात को अपराधियों ने दुष्कर्म किया। आधी रात को शव को जलाकर बच्ची की आत्मा के साथ दुष्कर्म करने का काम योगी सरकार और मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने किया है।

    बन्ना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छोटे कलाकार का उत्साह बढ़ाने के लिए ट्वीट कर देते हैं। एक बच्ची की दुष्कर्म के बाद जघन्य हत्या होती है। आधी रात को अधार्मिक रीति-रिवाज के साथ उसके शव को जला दिया जाता है। उसके मां-बाप की पिटाई की जाती है। नेताओं पर हमला किया जाता है। सीबीआई जांच के सवाल पर बन्ना गुप्ता ने कहा कि सीबीआई तो मोदीजी का तोता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जिस वादे और नारे के साथ सत्ता में आई थी कि बहुत हुआ नारी पर वार, नहीं सहेगी अब अत्याचार, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ। लोगों ने सोचा बहुत अच्छी बात है, अच्छी सोच है लेकिन भाजपा के विधायक सेंगर ने बच्ची का न सिर्फ बलात्कार किया बल्कि उसके परिजनों की भी हत्या करा दी। इसके बाद मोदी और योगी ने मौन साध लिया।

    सभी मोर्चे पर फेल है मोदी सरकार
    बन्ना गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार सभी मोर्चे पर फेल हुई है। चीन के खिलाफ मोदी सरकार कोई कदम नहीं उठा पा रही है। उनका 56 इंच का सीना 36 इंच का हो गया है। किसानों के मामले में, बेटियों की लाज बचाने के मामले में और उद्योग-धंधों के भी मामले में मोदी सरकार बुरी तरह विफल साबित हुई है।

    हमने योगी सरकार के मन को बदलने के लिए सत्याग्रह किया है: रामेश्वर उरांव

    वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने कहा कि कांग्रेस का सबसे बड़ा अस्त्र असहयोग आंदोलन और सत्याग्रह है। इसी की बदलौत गांधीजी ने स्वतंत्रता संग्राम जीता। सत्याग्रह मन बदल देता है। हमने योगी सरकार के मन को बदलने के लिए सत्याग्रह किया है। जिस तरह का रवैया योगी सरकार ने अपनाया है, उसका लोकतंत्र में कहीं भी स्थान नहीं है। घटना घटी थी, घटती रहती है, आज भी घटेगी और आगे भी घटेगी, लेकिन लोकतंत्र जिंदा रहना चाहिए। संविधान में प्रावधान है कि आदमी कहीं भी रहे, कहीं भी आए जाए उसका सम्मान होना चाहिए। सीबीआई की जांच के सवाल पर वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि अब लोगों का सीबीआई जांच पर से भी भरोसा उठता जा रहा है। जिस तरह का रवैया सीबीआई का वर्तमान सरकार के दौरान रहा है, आगे कहा जा सकता है कि सीबीआई पर लोगों का भरोसा नहीं रहेगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026

    JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन

    June 26, 2026

    बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन

    June 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.