Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जल जीवन मिशन: झारखंड को तीन दिन में मिलेंगे 300 करोड़, मंत्री ने उठाई शेष राशि की मांग

    September 2, 2026

    ‘आतंकियों द्वारा जल्द ही मारे जाओगे’ चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी

    September 1, 2026

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी FIR रद्द; CJP ने 5 सितंबर का मार्च लिया वापस

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»जल जीवन मिशन: झारखंड को तीन दिन में मिलेंगे 300 करोड़, मंत्री ने उठाई शेष राशि की मांग
    Breaking News

    जल जीवन मिशन: झारखंड को तीन दिन में मिलेंगे 300 करोड़, मंत्री ने उठाई शेष राशि की मांग

    AdminBy AdminSeptember 2, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नई दिल्ली स्थिति सुषमा स्वराज भवन में मंगलवार को जल शक्ति मंत्रालय की ओर से आयोजित दो दिवसीय विभागीय शिखर सम्मेलन-2026 में झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद सम्मिलित हुए। इस अवसर पर राज्य के जल संसाधन विभाग के मंत्री हफीजुल हसन भी उपस्थित थे।

    सम्मेलन में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने झारखंड की आवश्यकताओं से केंद्र को अवगत कराया मांगें रखीं। केंद्र ने तीन दिनों के भीतर यानी चार सितंबर तक झारखंड को जल जीवन मिशन के तहत 300 करोड़ रुपये देने पर सहमति दी।

    मंत्री ने कहा कि झारखंड को इस मिशन के तहत 6,105 करोड़ रुपये मिलने हैं, इसके विरुद्ध केवल 300 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। शेष राशि की भी उन्होंने मांग की। मंत्री ने सम्मेलन में बताया कि झारखंड में डेढ़ लाख चापाकल खराब पड़े हैं।

    ऐसे चापाकल को झारखंड सरकार रिचार्ज पिट के रूप में उपयोग करने जा रही है। इसके लिए केंद्रांश की आवश्यकता पड़ेगी। नदी-नाला पर भी मंत्री ने अपनी बात रखी और कहा कि दामोदर को छोड़कर झारखंड में सतही जल कम है।

    जल की उपलब्धता पर भी केंद्र को विचार करने की आवश्यकता है। दो दिवसीय सम्मेलन के दूसरे दिन बुधवार को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में प्रस्तावित बैठक में भी मंत्री शामिल होंगे। इस दो दिवसीय विभागीय शिखर सम्मेलन 2026 का शुभारंभ केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने किया। इस सम्मेलन में सभी राज्यों के मंत्री और अधिकारी सम्मिलित हुए।

    योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मंत्री ने मांगा केंद्र से सहयोग

    मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर नल से जल पहुंचाने की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ राज्य की पेयजल व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों एवं आवश्यकताओं को प्रमुखता से रखा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    ‘आतंकियों द्वारा जल्द ही मारे जाओगे’ चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी

    September 1, 2026

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी FIR रद्द; CJP ने 5 सितंबर का मार्च लिया वापस

    September 1, 2026

    जयराम महतो ने धनबाद सिविल कोर्ट में दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका, MP-MLA कोर्ट में एक सप्ताह बाद होगी सुनवाई

    September 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • जल जीवन मिशन: झारखंड को तीन दिन में मिलेंगे 300 करोड़, मंत्री ने उठाई शेष राशि की मांग
    • ‘आतंकियों द्वारा जल्द ही मारे जाओगे’ चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी
    • जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी FIR रद्द; CJP ने 5 सितंबर का मार्च लिया वापस
    • जयराम महतो ने धनबाद सिविल कोर्ट में दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका, MP-MLA कोर्ट में एक सप्ताह बाद होगी सुनवाई
    • ‘विदेश न जाएं, सोना खरीदने से बचें…’, GDP ग्रोथ के बीच पीएम मोदी ने क्यों की ऐसी अपील?
    • रांची में मलखंभ खिलाड़ियों को मिली नई सौगात, झारखंड मलखंब अकादमी में मैट का वितरण
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.