Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    उच्च शिक्षा में झारखंड की बेटियां आगे, देश के टॉप-10 राज्यों में शामिल; छात्रों से ज्यादा छात्राओं का नामांकन

    September 1, 2026

    नेतरहाट की नाशपाती अब पहुंच रही बड़े बाजारों तक, किसानों को मिल रहा बेहतर दाम का अवसर

    September 1, 2026

    झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»नेतरहाट की नाशपाती अब पहुंच रही बड़े बाजारों तक, किसानों को मिल रहा बेहतर दाम का अवसर
    Breaking News

    नेतरहाट की नाशपाती अब पहुंच रही बड़े बाजारों तक, किसानों को मिल रहा बेहतर दाम का अवसर

    AdminBy AdminSeptember 1, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची। झारखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नेतरहाट की स्वादिष्ट नाशपाती अब स्थानीय बाजारों से निकलकर देश के बड़े और संगठित बाजारों तक पहुंचने लगी है। किसानों को बेहतर बाजार और उचित मूल्य उपलब्ध कराने की दिशा में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के सेतु सेल की पहल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

    सेतु सेल के माध्यम से किसान उत्पादक संगठन (FPO) के जरिए नाशपाती उत्पादक किसानों को संगठित बाजारों और बड़े खरीदारों से जोड़ा जा रहा है। इसके तहत किसानों की उपज को बाजार की मांग के अनुरूप तैयार करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

    नाशपाती की ग्रेडिंग, गुणवत्ता जांच, पैकेजिंग और बेहतर लॉजिस्टिक्स की व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जा रहा है, ताकि किसानों की उपज को बेहतर बाजार मिल सके और उत्पाद की गुणवत्ता बरकरार रहते हुए उसे दूर-दराज के बाजारों तक पहुंचाया जा सके।

    जानकारी के अनुसार, अब तक करीब 5 मीट्रिक टन नाशपाती संगठित खरीदारों तक पहुंच चुकी है। वहीं, करीब 10 मीट्रिक टन नाशपाती की अगली खेप गुवाहाटी भेजने की तैयारी की जा रही है।

    इस पहल से नेतरहाट और आसपास के क्षेत्रों में नाशपाती उत्पादन से जुड़े किसानों के लिए बाजार के नए रास्ते खुल रहे हैं। संगठित खरीदारों से सीधा जुड़ाव होने से किसानों को अपनी उपज के लिए बेहतर बाजार, बेहतर दाम और नए अवसर मिलने की उम्मीद है।

    विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस तरह की बाजार आधारित पहल को लगातार विस्तार दिया जाए, तो झारखंड के स्थानीय कृषि उत्पादों को राज्य से बाहर भी मजबूत पहचान मिल सकती है। इससे किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ क्षेत्र की पारंपरिक कृषि उपज को बड़े बाजारों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    उच्च शिक्षा में झारखंड की बेटियां आगे, देश के टॉप-10 राज्यों में शामिल; छात्रों से ज्यादा छात्राओं का नामांकन

    September 1, 2026

    झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    September 1, 2026

    धनबाद के बालूगद्दा में धंसी जमीन, बना बड़ा गोफ, जहरीली गैस के रिसाव का दावा

    August 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • उच्च शिक्षा में झारखंड की बेटियां आगे, देश के टॉप-10 राज्यों में शामिल; छात्रों से ज्यादा छात्राओं का नामांकन
    • नेतरहाट की नाशपाती अब पहुंच रही बड़े बाजारों तक, किसानों को मिल रहा बेहतर दाम का अवसर
    • झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
    • धनबाद के बालूगद्दा में धंसी जमीन, बना बड़ा गोफ, जहरीली गैस के रिसाव का दावा
    • झारखंड के गिरडीह में 31 क्विंटल चना दाल खराब, जांच के आदेश
    • सोन नदी के जल बंटवारे पर बिहार- झारखंड सहमत! सम्राट-सोरेन कर सकते हैं हस्ताक्षर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.