राँची: रक्षाबंधन के मौके पर अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए राँची के होटवार जेल के बाहर बहनों की भारी भीड़ उमड़ी है। अलग-अलग इलाकों से राखी लेकर होटवार जेल पहुंचीं हैं ये बहनें।हाथों में राखी और आंखों में भाई से मिलने की आस उनकी आंखों में साफ दिखाई दे रही है। जेल में बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें के लिए जेल प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है।

