Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»प्ले स्टोर से हटाया गया पेटीएम, गूगल ने कहा- पेटीएम ने हमारे नियम तोड़े
    Breaking News

    प्ले स्टोर से हटाया गया पेटीएम, गूगल ने कहा- पेटीएम ने हमारे नियम तोड़े

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 18, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    घरेलू डिजिटल पेमेंट ऐप पेटीएम को गूगल ने अपने प्ले स्टोर से हटा दिया है। पेटीएम ने एक ट्वीट के जरिए शुक्रवार को कहा कि उसका एंड्रॉयड ऐप नए डाउनलोड या अपडेट के लिए गूगल प्ले स्टोर पर अस्थायी तौर पर उपलब्ध नहीं है। हम जल्द ही वापसी करेंगे। कंपनी ने कहा कि आपकी राशि पूरी तरह से सुरक्षित है और आप पेटीएम ऐप को सामान्य तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।

    उधर, गूगल ने कहा है कि प्ले स्टोर फैंटेसी क्रिकेट, ऑनलाइन कसीनो और दूसरे गैंबलिंग ऐप को भारत में इजाजत नहीं देता है। अगर कोई ऐसा करता है तो यह पॉलिसी का वॉयलेशन है। पेटीएम पर इसी के तहत कार्रवाई की गई है।

    गूगल ने कहा- ऑनलाइन कसीनो की इजाजत नहीं

    गूगल ने कहा है कि वह ऑनलाइन कसीनो और ना ही स्पोर्ट्स बैटिंग को सुविधा देने वाले गैरकानूनी गैंबलिंग की इजाजत नहीं दे सकता है। गूगल की प्रोडक्ट, एंड्रॉयड सिक्योरिटी और प्राइवेसी की वाइस प्रेसीडेंट सुजैन फ्रे ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ‘जब कोई ऐप इन पॉलिसीज का उल्लंघन करता है तो हम डवलपर को इसकी जानकारी देते हैं। जब तक डवलपर पॉलिसी के अनुसार बदलाव करता है तब तक ऐप को प्ले स्टोर से हटा दिया जाता है।’

    गूगल-पे से भी है पेटीएम का मुकाबला

    पेटीएम देश के बड़े स्टार्टअप्स में से एक है। गूगल के पेमेंट प्लेटफॉर्म गूगल-पे से भी पेटीएम का सीधा मुकाबला है। 31 मार्च को खत्म हुए वित्त वर्ष 2019-20 में पेटीएम का रेवेन्यू बढ़कर 3 हजार 629 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।

    5 करोड़ तक का पेटीएम कैश जीतने का ऑफर

    पेटीएम फर्स्ट गेम्स की वेबसाइट पर मौजूद एफएक्यू (frequently asked questions) पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, पेटीएम फर्स्ट गेम्स पर प्लेयर्स स्पेशल टूर्नामेंट में 5 करोड़ रुपए तक का पेटीएम कैश जीत सकते हैं। इसके अलावा प्लेयर्स के लिए अन्य कैश प्राइज भी हैं। इस प्लेटफॉर्म पर रमी, फैंटेसी, लूडो और अन्य प्रकार के मल्टी प्लेयर गेम खेले जा सकते हैं। वेबसाइट के मुताबिक, प्लेयर एक्सक्लूसिव टूर्नामेंट में रोजाना एक लाख रुपए तक की राशि जीत सकते हैं।

    पेटीएम के अन्य ऐप अभी भी प्ले स्टोर पर मौजूद

    गूगल ने केवल पेटीएम पेमेंट ऐप को प्ले स्टोर से हटाया है। पेटीएम के अन्य ऐप अभी भी प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं। इसमें पेटीएम मॉल, पेटीएम फॉर बिजनेस, पेटीएम मनी, पेटीएम इनस्टोर ऑर्डर्स पेटीएम इनसाइडर और पेटीएम स्टोर मैनेजर शामिल हैं।

    आईपीएल से पहले पेटीएम के लिए बड़ा झटका

    पेटीएम ने आईपीएल की लोकप्रियता को देखते हुए हाल ही में पेटीएम फर्स्ट गेम्स ऐप लॉन्च किया था। पेटीएम ने अपने इस गेमिंग के जरिए आईपीएल के दौरान 100 मिलियन से ज्यादा यूजर जुटाने का लक्ष्य रखा था। कंपनी ने अगले 6 महीने के दौरान 200 से ज्यादा लाइव इवेंट के आयोजन की योजना बनाई थी। पेटीएम ने इसी सप्ताह क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर को पेटीएम फर्स्ट गेम्स का ब्रांड अंबेसडर बनाया था। पेटीएम फर्स्ट पर 50 से ज्यादा गेम उपलब्ध हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना
    • ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल
    • RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश
    • रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत
    • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश
    • 31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.