Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें

    August 28, 2026

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»गोड्डा में सनसनी! पत्नी पर चाकू से हमला कर पति ने खाया जहर, अस्पताल पहुंचते ही मौत
    Breaking News

    गोड्डा में सनसनी! पत्नी पर चाकू से हमला कर पति ने खाया जहर, अस्पताल पहुंचते ही मौत

    AdminBy AdminJuly 30, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गोड्डा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. पत्नी को मरा हुआ समझकर आरोपी ने खुद भी कीटनाशक खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई. यह घटना गोड्डा जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कुब्जी गांव की है.जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच मिथिलेश मांझी अपनी ससुराल पहुंचा. वहां उसने अपनी पत्नी अंजलि पर अचानक चाकू से कई वार कर दिए. हमले में अंजलि गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ी. वारदात को अंजाम देने के बाद मिथिलेश वहां से फरार हो गया.

    पति-पत्नी के बीच चल रहा था लंबे समय से पारिवारिक विवाद 

    घटना के बाद ग्रामीणों ने अंजलि को इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल पहुंचाया. उसकी हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया.बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था. इसी कारण अंजलि पिछले एक वर्ष से अपनी दो बेटियों के साथ मायके में रह रही थी.इधर, जिस समय अंजलि को घायल अवस्था में सदर अस्पताल लाया गया, उसी दौरान अस्पताल परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला. अस्पताल कर्मियों ने उसे इलाज के लिए अंदर पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

    अंजलि की गर्दन पर गंभीर चोटें आई

    बाद में अंजलि के साथ अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों में से कुछ लोगों ने उसकी पहचान अंजलि के पति मिथिलेश मांझी के रूप में की. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसने कीटनाशक खाकर आत्महत्या की थी.घटना की सूचना मिलने पर पुलिस निरीक्षक मधुसूदन मोदक पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घायल अंजलि का बयान दर्ज किया. पुलिस निरीक्षक ने बताया कि अंजलि ने अपने बयान में पति मिथिलेश मांझी पर चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है. अंजलि की गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें

    August 28, 2026

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें
    • झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच
    • जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत
    • रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.