Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन

    June 26, 2026

    रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला

    June 26, 2026

    रामगढ़ सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड के बाद अब बिहार महागठबंधन में भी बवाल, कांग्रेस का RJD पर बड़ा हमला
    Breaking News

    झारखंड के बाद अब बिहार महागठबंधन में भी बवाल, कांग्रेस का RJD पर बड़ा हमला

    AdminBy AdminJune 20, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पटना. झारखंड राज्यसभा चुनाव के बाद महागठबंधन के भीतर दरार खुलकर सामने आने लगी है. कांग्रेस ने राष्ट्रीय जनता दल पर बड़ा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि झारखंड ही नहीं, बिहार विधानसभा चुनाव में भी उसके साथ दगा हुआ. कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने दावा किया कि ‘हमारे रहबर ने ही हमारी राहजनी की’ और केस-मुकदमों के दबाव में समझौता किया गया. कांग्रेस प्रवक्ता ने RJD पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि महागठबंधन के भीतर भरोसे को तोड़ा गया है और कांग्रेस के साथ विश्वासघात हुआ है.

    हमारे रहबर ने ही हमारी राहजनी की

    कांग्रेस प्रत्याशी की हार से भड़की कांग्रेस ने आरजेडी के शीर्ष नेतृत्व की नीयत पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. असित नाथ तिवारी ने कहा कि जिसे हम अपना नेता और सहयोगी मानकर चल रहे थे, उसी ने हमें राजनीतिक रूप से लूटने का काम किया है. उन्होंने कहा कि केस-मुकदमों के डर से बीजेपी के साथ कर ली सीक्रेट ‘डील’असित नाथ तिवारी ने अपने बयान में आरजेडी की सबसे कमजोर नस पर हाथ रखते हुए एक बहुत बड़ा राजनीतिक आरोप मढ़ दिया है. उन्होंने कहा, आरजेडी के लोग किसके दबाव में हैं और उन्हें किसका डर सता रहा है, यह बात अब किसी से छिपी नहीं है.

    केंद्रीय जांच एजेंसियों (CBI-ED) और अदालतों में चल रहे केस-मुकदमों के डर से आरजेडी के शीर्ष नेतृत्व ने परदे के पीछे दबाव में आकर बीजेपी के साथ बड़ी डील कर ली है . कांग्रेस प्रवक्ता ने दावा किया कि इसी गुप्त डील के तहत आरजेडी ने राज्यसभा चुनाव में अपने विधायकों के वोट विपक्षी खेमे की तरफ ट्रांसफर करवाए, ताकि वे खुद को केंद्रीय एजेंसियों के कोपभाजन से बचा सकें.

    बिहार विधानसभा चुनाव में भी दिया गया दगा

    असित नाथ तिवारी ने साफ कहा कि यह दगाबाजी केवल हालिया राज्यसभा चुनाव तक सीमित नहीं है. यह एक कड़वा सच है कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी राष्ट्रीय जनता दल ने सोची-समझी रणनीति के तहत कांग्रेस की मजबूत सीटों पर भितरघात किया और गठबंधन धर्म को कलंकित करते हुए दगा दिया. कांग्रेस के इस बयान से साफ है कि वह अब आरजेडी के ‘बड़े भाई’ वाले रवैये और चुनावी ब्लैकमेलिंग के सामने झुकने को तैयार नहीं है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन

    June 26, 2026

    रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला

    June 26, 2026

    रामगढ़ सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

    June 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन
    • रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला
    • रामगढ़ सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक
    • झारखंड की छात्राओं को बड़ा तोहफा! नवंबर से मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, खुलेंगे 100 नए उत्कृष्ट स्कूल
    • रांची में मुहर्रम को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, शुक्रवार-शनिवार इन रास्तों पर नहीं चलेगी गाड़ियां
    • Koylanchal Samvad e-paper | 26th June | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.