Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन

    June 26, 2026

    रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला

    June 26, 2026

    रामगढ़ सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»धनबाद में हाथियों का आतंक! 35 जंगली हाथियों ने गांव में मचाई तबाही, दो घर किए ध्वस्त
    Breaking News

    धनबाद में हाथियों का आतंक! 35 जंगली हाथियों ने गांव में मचाई तबाही, दो घर किए ध्वस्त

    AdminBy AdminJune 9, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले करीब 15 दिनों से टुंडी पहाड़ क्षेत्र में 35 हाथियों का एक बड़ा झुंड डेरा डाले हुए है। भोजन और पानी की तलाश में यह झुंड लगातार आबादी वाले इलाकों की ओर बढ़ रहा है, जिससे ग्रामीणों की चिंता और भय दोनों बढ़ गए हैं। मंगलवार देर रात हाथियों के झुंड ने पर्वतपुर और बसहा गांव में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान दो ग्रामीणों के घर क्षतिग्रस्त हो गए और घरों में रखा अनाज भी हाथियों ने खा लिया।

    घटना के बाद प्रभावित परिवारों के सामने रहने और भोजन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। हालांकि समय रहते परिवार के लोग घर से बाहर निकल गए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हाथियों को गांव से बाहर खदेड़ने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों में अब भी दहशत का माहौल बना हुआ है।

    रात के अंधेरे में गांव में घुसा हाथियों का झुंड

    स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार देर रात अचानक टुंडी पहाड़ से हाथियों का झुंड नीचे उतरकर पर्वतपुर और बसहा गांव की ओर बढ़ने लगा। रात के सन्नाटे में हाथियों की चिंघाड़ और पेड़ों के टूटने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की नींद खुल गई। लोगों ने जब बाहर निकलकर देखा तो गांव के आसपास हाथियों का बड़ा झुंड मौजूद था।

    हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों को लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। कई परिवारों ने पूरी रात जागकर बिताई।

    दो घरों को पहुंचाया भारी नुकसान

    हाथियों के झुंड ने सबसे पहले पर्वतपुर गांव निवासी महालाल किस्कू और सुनील हेंब्रम के घरों को निशाना बनाया। दोनों के घर मिट्टी से बने हुए थे। ग्रामीणों के मुताबिक बड़े हाथियों ने घर की दीवारों और छप्पर को तोड़ दिया, जबकि झुंड में शामिल छोटे हाथी घर के अंदर घुस गए।

    घर के अंदर रखे धान, गेहूं और अन्य खाद्यान्न को हाथियों ने खा लिया। कुछ सामान को रौंदकर भी नुकसान पहुंचाया गया। प्रभावित परिवारों का कहना है कि उनकी कई महीनों की मेहनत से जुटाई गई खाद्यान्न सामग्री कुछ ही मिनटों में बर्बाद हो गई।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन

    June 26, 2026

    रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला

    June 26, 2026

    रामगढ़ सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

    June 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन
    • रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला
    • रामगढ़ सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक
    • झारखंड की छात्राओं को बड़ा तोहफा! नवंबर से मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, खुलेंगे 100 नए उत्कृष्ट स्कूल
    • रांची में मुहर्रम को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, शुक्रवार-शनिवार इन रास्तों पर नहीं चलेगी गाड़ियां
    • Koylanchal Samvad e-paper | 26th June | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.