Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन

    June 26, 2026

    रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला

    June 26, 2026

    रामगढ़ सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»MS Dhoni की वापसी पर सस्पेंस! चेपॉक में खेल सकते हैं आखिरी IPL मैच, फैंस को बड़ा इंतजार
    Breaking News

    MS Dhoni की वापसी पर सस्पेंस! चेपॉक में खेल सकते हैं आखिरी IPL मैच, फैंस को बड़ा इंतजार

    AdminBy AdminMay 18, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के आईपीएल 2026 में केवल दो लीग मैच बचे हैं, लेकिन एमएस धोनी ने अब तक एक भी मुकाबले में शिरकत नहीं की है। जानकारी मिली है कि एमएस धोनी मौजूदा सीजन की शुरूआत से पिंडली की चोट से जूझ रहे हैं।

    चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की टीम सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने होमग्राउंड पर आखिरी लीग मैच खेलेगी। फैंस उम्‍मीद कर रहे हैं कि एमएस धोनी को मैच में खेलते हुए देखे। सीएसके के पूर्व कप्‍तान धोनी पहले ही मंशा जता चुके हैं कि वो अपना आखिरी आईपीएल मैच चेन्‍नई के चेपॉक स्‍टेडियम पर खेलना चाहते हैं।

    धोनी का पुराना बयान वायरल

    बता दें कि एमएस धोनी ने पांच साल पहले यानी आईपीएल 2021 में इच्‍छा जताई थी कि चेपॉक में अपना आखिरी मैच खेलना चाहते हैं। धोनी ने कहा था, ‘मैं हमेशा अपना क्रिकेट योजनाबद्ध रखता हूं। आखिरी मैच मैंने रांची में खेला। वनडे में आखिरी मैच मैंने अपने गृहनगर रांची में खेला। उम्‍मीद है कि टी20 का आखिरी मैच चेन्‍नई में खेलूं। समय कब होगा, मुझे नहीं पता।’

    अश्विन ने जताई उम्‍मीद

    एमएस धोनी के पूर्व साथी रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विकेटकीपर बल्‍लेबाज के खेलने की प्रबल उम्‍मीद है। अश्विन ने बताया कि धोनी फिट हैं और सीएसके के लिए आखिरी दो या तीन मैच खेल सकते हैं।

    अश्विन ने कहा, ‘मुझे एहसास है कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एमएस धोनी के खेलने की प्रबल संभावना है। देखते हैं कि क्‍या होता है। जितना मैंने सुना है वो ये है कि धोनी आखिरी के दो या तीन मैच खेलने के लिए तैयार हैं।’

    विदाई मैच हो सकता है

    44 साल के एमएस धोनी ने मौजूदा सीजन में खुद को दूर रखा और प्रबंधन को भविष्‍य के लिए टीम बनाने की अनुमति दी। कुछ लोगों का मानना है कि धोनी की वापसी टीम का संयोजन उथल-पुथल कर सकती है। हालांकि, सीएसके सोमवार को चेपॉक में अपना आखिरी मैच खेलेगी।

    ऐसे में फैंस उम्‍मीद करेंगे कि एमएस धोनी को आखिरी बार खेलते देखें, जो कि आईपीएल में उनका विदाई मैच भी हो सकता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन

    June 26, 2026

    रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला

    June 26, 2026

    रामगढ़ सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

    June 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन
    • रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला
    • रामगढ़ सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक
    • झारखंड की छात्राओं को बड़ा तोहफा! नवंबर से मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, खुलेंगे 100 नए उत्कृष्ट स्कूल
    • रांची में मुहर्रम को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, शुक्रवार-शनिवार इन रास्तों पर नहीं चलेगी गाड़ियां
    • Koylanchal Samvad e-paper | 26th June | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.