Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Featured»कोकर से लापता 18 माह की अदिति की तलाश तेज, पुलिस ने किया घटनास्थल का री-क्रिएशन
    Featured

    कोकर से लापता 18 माह की अदिति की तलाश तेज, पुलिस ने किया घटनास्थल का री-क्रिएशन

    AdminBy AdminMay 14, 2026No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची के सदर थाना क्षेत्र के कोकर खोरहा टोली से लापता हुई 18 माह की बच्ची अदिति की तलाश में पुलिस की टीम लगातार अभियान चला रही है। बुधवार को पुलिस ने बच्ची के घर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम का री-क्रिएशन किया और हर पहलू से जांच शुरू की।

    सदर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ दोपहर करीब 12 बजे बच्ची के घर पहुंचे। बच्ची के लापता होने के समय की परिस्थितियों को दोबारा समझने का प्रयास किया। यह जानने की कोशिश की कि बच्ची किस तरह खेल रही थी, उस दौरान घर में कौन-कौन मौजूद था और आसपास क्या गतिविधियां चल रही थीं। जानकारी के अनुसार घटना के समय परिवार के करीब सात सदस्य मौजूद थे और पांच बच्चे खेल रहे थे। पुलिस ने परिवार की महिलाओं एवं अन्य सदस्यों से पूछताछ कर यह भी जानकारी ली कि उस समय कोई बाहरी व्यक्ति घर आया था या नहीं। बच्ची जिस गेंद से खेल रही थी, वह अब तक नहीं मिल सकी है। पुलस ने उन बच्चों से भी पूछताछ की, जो अदिति के साथ खेल रहे थे। यह जानने की कोशिश की गई कि बच्ची को आखिरी बार कब और कहां देखा गया था।

    नाली और आसपास के इलाकों की भी जांच
    पुलिस ने घर के पास स्थित नाली की भी जांच की। अधिकारियों ने यह समझने का प्रयास किया कि यदि बच्ची नाली में गिरी तो पानी का बहाव किस दिशा में था। बच्ची कहां तक पहुंच सकती थी। मोहल्ले के लोगों से भी दोबारा पूछताछ की गई कि किसी ने बच्ची को आखिरी बार कब देखा था या किसी संदिग्ध व्यक्ति को बच्चे के साथ जाते हुए देखा है या नहीं।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है और किसी भी बिंदु को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा। रांची के सभी थाना क्षेत्रों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। शहर से बाहर जाने वाले मार्गों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

    करीबी लोगों और मजदूरों से भी की गई पूछताछ
    पुलिस अब बच्ची के करीबी लोगों और आसपास नियमित रूप से आने-जाने वालों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि बच्ची किसी परिचित व्यक्ति के साथ आसानी से जा सकती थी। इलाके में काम कर रहे मजदूरों और संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। साथ ही तथाकथित ‘गुलगुलिया गिरोह’ की संभावित संलिप्तता को लेकर भी जांच की जा रही है।

    तकनीकी जांच का भी लिया जा रहा सहारा
    मामले की जांच में पुलिस तकनीकी सेल की भी मदद ले रही है। घटना के समय इलाके में सक्रिय मोबाइल फोन नंबरों का डाटा खंगाला जा रहा है। डाग स्क्वायड भी जांच में लगी हुई है।

    एनडीआरएफ की टीम को नहीं मिला कोई सुराग
    एनडीआरएफ की टीम भी लगातार बच्ची की तलाश में जुटी हुई है। टीम ने बुधवार को स्वर्णरेखा नदी के पास उन स्थानों पर जांच की, जहां नालों का पानी जाकर नदी में गिरता है। पूरे इलाके में खोजबीन के बावजूद एनडीआरएफ की टीम को अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

    17 सीसीटीवी फुटेज की जांच
    लापता बच्ची की तलाश में पुलिस अब तक करीब 17 स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल चुकी है। घर और आसपास के इलाके में लगे कैमरों की फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है। हालांकि अब तक किसी फुटेज में ऐसा कोई दृश्य सामने नहीं आया है, जिसमें कोई व्यक्ति बच्ची को ले जाते दिखाई दे रहा हो।

    नाले में मिला अवशेष जानवर का, होगी फॉरेंसिक जांच
    होटवार के गाडी गांव के पास मंगलवार को नाले से मिले अवशेष को प्रारंभिक जांच में जानवर की हड्डी बताया गया है। अब इस अवशेष की फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट कुछ दिनों में पुलिस को सौंपे जाने की संभावना है।

    नाले में मिले मांस की हो रही फॉरेंसिक जांच
    गाड़ीगांव के पास मंगलवार को नाले से मिले मांस को प्रारंभिक जांच में जानवर की हड्डी बताई गई है। फॉरेंसिक जांच अब शुरू की जा रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.