Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें

    August 28, 2026

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»SBI ATM के अंदर चल रही हेयर कटिंग सैलून! दानापुर की अनोखी दुकान बनी चर्चा का विषय
    Breaking News

    SBI ATM के अंदर चल रही हेयर कटिंग सैलून! दानापुर की अनोखी दुकान बनी चर्चा का विषय

    AdminBy AdminMay 11, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पटना: बिहार के दानापुर के व्यस्त बाजार में एक अनोखा दृश्य हर किसी को चौंका रहा है. यहां एक दुकान के बाहर लगा विशाल SBI एटीएम का बोर्ड, नीली रोशनी और सुरक्षा ग्लास देखकर कोई भी यही सोचता है कि अंदर कैश मशीन लगी होगी, लेकिन जैसे ही दरवाजा खुलता है, अंदर का नजारा देखकर हर कोई चौक जाता है.

    जी हां! यहां कोई एटीएम नहीं, बल्कि एक पूरी हेयर कटिंग सैलून चल रही है. कैंची की छनछनाहट, शेविंग ब्रश की सरसराहट और ग्राहकों की हंसी-मजाक की आवाजें ATM के माहौल को पूरी तरह बदल रही हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में. यह जगह पहले वाकई SBI का एटीएम केंद्र था. इसके बाद बैंक ने किसी तकनीकी और सुरक्षा कारणों से मशीन हटा लिया. बोर्ड के केबिन और पूरा सेटअप जस का तस छोड़ दिया गया है. बाद में मकान मालिक ने इस जगह को किराए पर दे दिया. किराएदार रामू नाई ने सोचा कि बोर्ड हटाने का खर्चा क्यों करें? उन्होंने उसी बोर्ड के नीचे अपनी सैलून शुरू कर दी.

    अब यहां ‘ATM’ के अंदर पैसे नहीं, बल्कि बाल और दाढ़ी काटते लोग मजाक में इसे ‘हेयर कटिंग एटीएम’ या ‘बाल निकासी मशीन’ कहने लगे हैं.बता दें कि यहां सुबह से शाम तक लोगों की भीड़ लगी रहती है. कुछ लोग गलती से पैसे निकालने आते हैं तो मायूस होकर लौट जाते हैं. पर जो जानकर आते हैं, वे सीधे कुर्सी पर बैठकर कहते हैं, ‘भैया, फुल हेयर कट और क्लीन शेव!’ रामू नाई की सैलून अब इलाके की मशहूर जगह बन गई है. एक ग्राहक ने बताया कि वह पहली बार दुकान में पहुंचा तो लगा बैंक लूट लिया गया है, लेकिन अब तो हर हफ्ते यहां पहुंचते हैं.

    यहां एटीएम से ज्यादा सुविधा है, आरामदायक कुर्सी, अच्छा म्यूजिक और सस्ता रेट होने की वजह से भीड़ लगी रहती है.दुकान के बाहर लिखा है 24 घंटे यहां स्थानीय लोग इस अनोखे मेल को देखकर खूब हंसते हैं. वहीं, बच्चे बाहर खड़े होकर बोर्ड पढ़ते हैं और अंदर झांककर तस्वीरें खींचते हैं. इन दिनों एक वीडिओ भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जहां एक युवक ने कैप्शन में लिखा कि ‘जब बैंक एटीएम बंद हो जाए तो नाई की दुकान खुल जाती है’. कुछ लोग इसे स्मार्ट बिजनेस आइडिया भी बता रहे हैं. इसके अलावा बोर्ड पर लिखा है ’24 घंटे’ जो कि अब हंसी का विषय बन गया है, जबकि सैलून रात 9 बजे बंद हो जाती है. ATM लिखने से बढ़ गए हैं ग्राहक इस पूरे मामले में रामू नाई कहते हैं कि बोर्ड हटाने का खर्चा बच गया है.

    इससे उनके ग्राहक भी बढ़ गए. लोग खुद-ब-खुद दुकना में पहुंच रहे हैं. दानापुर का यह हेयर कटिंग एटीएम अब सिर्फ नाई की दुकान नहीं, बल्कि इलाके की पहचान और मनोरंजन का केंद्र बन गया है. जहां एक तरफ लोग पैसे की तंगी से जूझ रहे हैं, वहीं, यहां बाल कटवाने वाले खुश हैं कि उन्हें ‘एटीएम पॉइंट’ पर सेवा मिल रही है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें

    August 28, 2026

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें
    • झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच
    • जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत
    • रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.