Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शुभेंदु अधिकारी चुने गए BJP विधायक दल के नेता, कल लेंगे बंगाल के सीएम पद की शपथ

    May 8, 2026

    TRE 4 भर्ती को लेकर पटना में बवाल, प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस का लाठीचार्ज

    May 8, 2026

    छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां झारखंड में फंसी!: नौकरी का झांसा देकर बुलाया गया

    May 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»TRE 4 भर्ती को लेकर पटना में बवाल, प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस का लाठीचार्ज
    Breaking News

    TRE 4 भर्ती को लेकर पटना में बवाल, प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस का लाठीचार्ज

    AdminBy AdminMay 8, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    पटना. बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है. दरअसल बिहार में शिक्षक भर्ती TRE 4 को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा अब सड़क पर दिखाई देने लगा है. शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में TRE 4 अभ्यर्थियों ने पटना कॉलेज से विरोध मार्च निकाला. अभ्यर्थियों ने सम्राट सरकार और बीपीएससी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. अभ्यर्थियों मुख्यमंत्री आवास जाना चाह रहे थे. इस दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन अभ्यर्थी नहीं माने, जिसके बाद पुलिस ने शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज कर दिया. लाठीचार्ज में छात्रों को गंभीर रूप से चोट लगी है. कई छात्रों को पुलिस ने पकड़ कर वैन में बंद कर दिया है.
    बता दें, शिक्षक अभ्यर्थी लंबे समय से TRE 4 का विज्ञापन जारी करने की मांग कर रहे हैं और देरी को लेकर नाराज हैं. यह प्रदर्शन छात्र नेता दिलीप के नेतृत्व में किया गया. प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि सरकार लगातार भर्ती प्रक्रिया में देरी कर रही है, जिससे लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है. प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने बीपीएससी की नई नियमावली का भी विरोध किया. इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसमें कई छात्रों को चोट लगी है.
    बीपीएससी की नई नियमावली से नाराज हैं अभ्यर्थी
    छात्रों का आरोप है कि नियमों में बदलाव से अभ्यर्थियों को नुकसान हो सकता है. प्रदर्शनकारी “TRE 4 विज्ञापन जारी करो” और “नियमावली वापस लो” जैसे नारे लगा रहे थे. जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों का विरोध मार्च आगे बढ़ते हुए बाकरगंज पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे. अभ्यर्थियों को आगे बढ़ते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. स्थिति को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड में दिखा. जेपी गोलंबर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया ताकि प्रदर्शनकारियों को रोका जा सके और कानून व्यवस्था बनी रहे.
    नए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के लिए बड़ी चुनौती!
    प्रदर्शन को लेकर पटना के कई इलाकों में यातायात भी प्रभावित हुआ. फिलहाल पुलिस और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. TRE 4 अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द विज्ञापन जारी नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा. बता दें, बिहार में एक दिन पहले ही यानि गुरुवार को सम्राट कैबिनेट का विस्तार हुआ और मिथिलेश तिवारी बिहार के नए शिक्षा मंत्री बने हैं. ऐसे में मिथिलेश तिवारी के सामने TRE 4 अभ्यर्थियों की मांग पूरा करना एक बड़ी चुनौती होगी.
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    शुभेंदु अधिकारी चुने गए BJP विधायक दल के नेता, कल लेंगे बंगाल के सीएम पद की शपथ

    May 8, 2026

    छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां झारखंड में फंसी!: नौकरी का झांसा देकर बुलाया गया

    May 8, 2026

    West Bengal New CM: क्या शुभेंदु अधिकारी बनेंगे सीएम? दो डिप्टी सीएम फॉर्मूले पर भी सस्पेंस

    May 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • शुभेंदु अधिकारी चुने गए BJP विधायक दल के नेता, कल लेंगे बंगाल के सीएम पद की शपथ
    • TRE 4 भर्ती को लेकर पटना में बवाल, प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस का लाठीचार्ज
    • छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां झारखंड में फंसी!: नौकरी का झांसा देकर बुलाया गया
    • West Bengal New CM: क्या शुभेंदु अधिकारी बनेंगे सीएम? दो डिप्टी सीएम फॉर्मूले पर भी सस्पेंस
    • JSSC CGL Recruitment 2026: 615 पदों पर भर्ती का ऐलान, 1 जून से शुरू होंगे आवेदन
    • उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक केस में 168 आरोपियों को जमानत, कोर्ट से बड़ी राहत
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.