झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने CGL भर्ती परीक्षा के तहत 615 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है. आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, उम्मीदवार 1 जून 2026 से 30 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए राज्य के विभिन्न विभागों में स्नातक स्तरीय पदों को भरा जाएगा. लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा मौका माना जा रहा है.
जरूरी योग्यता
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य होगा.
आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
अधिकतम आयु: 35 वर्ष
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मेरिट के अनुसार नियुक्ति दी जाएगी.

