Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर

    May 2, 2026

    मोबाइल पर तेज सायरन अलर्ट से न घबराएं: 2 मई को देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम की बड़ी टेस्टिंग

    May 2, 2026

    रांची राज्यसभा चुनाव: INDIA गठबंधन में सीटों को लेकर टकराव, JMM-कांग्रेस आमने-सामने

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»रांची समेत पूरे राज्य में पहली बार मंदिरों में बिना भक्त मन रहा जन्मोत्सव
    झारखण्ड

    रांची समेत पूरे राज्य में पहली बार मंदिरों में बिना भक्त मन रहा जन्मोत्सव

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 11, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    शहर के मंदिरों में पहली बार मंगलवार को बिना श्रद्धालुओं के बाल गोपाल का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। कुछ जगहों पर मंगलवार तो कहीं बुधवार को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। वहीं, वैष्णवजन बुधवार को उत्सव मनाएंगे। इधर, कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंदिरों के पट आम श्रद्धालुओं के लिए बंद है। एक-दो श्रद्धालु मंदिर आ भी रहे हैं तो बाहर से भगवान के दर्शन कर उन्हें जाना पड़ रहा है।

    वहीं, रातू रोड स्थित राधाकृष्णा मंदिर में भागवत गीता का पाठ किया जा रहा है। पूरे मंदिर को फूलों से सजाया गया है। सुबह भगवान का विशेष श्रृंगार कर आरती की गई। हालांकि इस बार जन्मोत्सव बिना भक्तों के ही मन रहा है। मंदिरों में भक्तों का प्रवेश प्रतिबंधित है। शहर में हर साल निकलने वाली शोभायात्रा और मटकी फोड़ का आयोजन कोरोना के चलते निरस्त कर दिया गया है।

    रांची में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर अपर बाजार, डोरंडा में कृष्णा नगर कॉलोनी के श्री राधाकृष्ण मंदिर, श्री शिव मंदिर महाबीर मंदिर, पुरुलिया रोड स्थित श्री राम मंदिर में जन्माष्टमी का भव्य आयोजन किया जाता है। श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका ने बताया कि बुधवार को श्री खाटूधाम की परंपरा अनुसार प्रभु को स्नान कराया जाएगा। महामंत्री आनंद शर्मा ने बताया कि प्रभु का स्वागत पूर्व की भांति ही सभी अनुष्ठानों के साथ किया जाएगा।

    धनसार लक्ष्मी नारायण मंदिर: यहां न लगेगा मेला और न ही निकलेंगी झांकियां
    इधर, धनबाद स्थित धनसार लक्ष्मी नारायण मंदिर के पुजारी नंद कुमार पाठक और रवि पाठक का कहना है कि महामारी के कारण इस बार मंदिर में औपचारिक ताैर पर भगवान श्रीकृष्ण जन्माेत्सव मनाया जाएगा। मंदिर के पुजारी और पांच लाेग मिलकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान का जन्माेत्सव मनाएंगे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर

    May 2, 2026

    रांची राज्यसभा चुनाव: INDIA गठबंधन में सीटों को लेकर टकराव, JMM-कांग्रेस आमने-सामने

    May 2, 2026

    झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना

    May 1, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर
    • मोबाइल पर तेज सायरन अलर्ट से न घबराएं: 2 मई को देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम की बड़ी टेस्टिंग
    • रांची राज्यसभा चुनाव: INDIA गठबंधन में सीटों को लेकर टकराव, JMM-कांग्रेस आमने-सामने
    • झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना
    • Koylanchal Samvad e-paper | 1st May | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 1st May | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.