*कब्र से बहन का कंकाल निकालकर बैंक पहुंचा भाई!₹19300 के लिए मौत का सबूत मांग रहे थे अधिकारी*
ओडिशा के केओंझार जिले से
सामने आई यह घटना इंसानियत को झकझोर देने वाली है. सिस्टम की सख्ती और कागजी नियमों के आगे एक गरीब आदिवासी की बेबसी इस कदर उजागर हुई कि उसे अपनी मृत बहन का कंकाल ही “सबूत” बनाकर बैंक तक लाना पड़ा. सिर्फ ₹19,300 के लिए भाई ने वो कदम उठाया, जिसे देखकर हर किसी का दिल दहल गया.
यह मामला केओंझार जिले के पटना ब्लॉक के मल्लीपासि इलाके का है. यहां स्थित ओडिशा ग्रामीण बैंक के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति अपनी बहन के कंकाल को कंधे पर उठाकर बैंक पहुंचा. देखने वालों को यकीन ही नहीं हुआ कि कोई इंसान इतनी मजबूरी में ऐसा भी कर सकता है.

