Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»अमिताभ बच्चन हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी
    Breaking News

    अमिताभ बच्चन हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 11, 2020Updated:July 11, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    मुंबई: महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी दी है. उन्हें मुबंई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा है कि उनके परिवार और स्टाफ का भी कोरोना वायरस का टेस्ट किया गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है.

    बिग ने ट्वीट में लिखा है

    खुद के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए अमिताभ बच्चन ने शनिवार रात करीब 11 बजे ट्वीट किया, “मेरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है. अस्पताल में भर्ती किया गया है. अस्पताल अथॉरिटीज़ को जानकारी दे रही हैं. परिवार और स्टाफ का भी कोरोना वायरस का टेस्ट किया गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है. पिछले 10 दिनों में जो लोग भी मेरे करीब आए हैं, उनसे गुज़ारिश है कि वो अपनी जांच करा लें.”

    अमिताभ को कोरोना के हल्के लक्षण

    जानकारी के मुताबिक अमिताभ बच्चन को कोरोना के बेहद कम लक्षण हैं. उन्होंने शुरुआती लक्षण नज़र आते ही अपना कोरोना टेस्ट करा लिया है. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उनके और टेस्ट हो रहे हैं.

     

    परिवार और स्टाफ सेल्फ आइसोलेशन में

    अमिताभ बच्चन के कोरोना वायरस की चपेट आने की पुष्टि होने के बाद उनके परिवार के सभी लोगों का टेस्ट किया गया है. साथ ही उनके घर के स्टाफ का भी टेस्ट किया गया है. सभी ने खुद को सेल्फ आइसोलेशट कर लिया है. परिवार के सदस्यों और स्टाफ की जांच रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है.

    वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन बहुत जल्द रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में दिखाई देने वाले हैं. इसके साथ ही बिग बी आखिरी बार फिल्म ‘गुलाबो-सिताबो’ में दिखाई दिए थे. इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना लीड रोल में थे. इस फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी.

    आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 12वें एडिशन की तैयारियों में जुटे हुए हैं. हालांकि कोरोना वायरस के मद्देनज़र सीनियर सिटीज़न्स को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने काम करने के कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इसमें सीनियर सिटीज़ंस को घर से बाहर निकलकर किसी भी तरह के काम करने की इजाज़त नहीं है. यही वजह है कि बिग बी भी इन दिशा निर्देशों के चलते अपने शो की शूटिंग नहीं कर पा रहे हैं.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.