Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»शादी में सिंदूर भूल गया दूल्हा… Blinkit ने बचाई इज्जत! Viral Video
    Breaking News

    शादी में सिंदूर भूल गया दूल्हा… Blinkit ने बचाई इज्जत! Viral Video

    AdminBy AdminDecember 30, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    शादियों की भागदौड़ में अक्सर छोटी-मोटी चूक तो हो ही जाती है। कई बार ऐसी ही भूल कुछ पलों को खास और यादगार बना देती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों एक शादी का वायरल हो रहा है। शादी की रस्में चल रही हैं, दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठे होते हैं… इसी दौरान लड़केवालों को अचानक याद आता है कि वो एक ऐसी चीज लाना भूल गए, जिसके बिना शादी पूरी नहीं हो सकती थी और वो चीज थी सिंदूर। फिर आगे जो हुआ, उसने इस पल को और मजेदार बना दिया।

    वायरल वीडियो में देखने मिल रहा है कि मंडप में बैठा दूल्हा बताता है कि वो एक छोटी, लेकिन शादी में सबसे जरूरी चीज सिंदूर लाना भूल गया है। अब सिंदूर की रस्म के बिना तो शादी अधूरी मानी जाती है। ऐसे में सब परेशान हो जाते हैं कि अब क्या किया जाए? तभी एक लड़की के दिमाग में इस सिचुएशन से बाहर निकलने का आइडिया आता है। वो छटपट अपना फोन निकालती है और Blinkit से सिंदूर ऑनलाइन ऑर्डर कर देती है।

    वीडियो की शुरुआत में दूल्हा बताता है, “एक न छोटी सी चीज होती है, जो जरूरी होती है फेरों के बाद, वो होती है सिंदूर, वो हम नहीं लाए।” इसके बाद एक लड़की पर कैमरा आता है और उससे पूछा जाता है कि वो अपने फोन में क्या कर रही है? तो इस पर लड़की बताती है कि वो ऑनलाइन सिंदूर मंगा कर रही है। लड़की को फोन में Blinkit ऐप खोलकर सिंदूर का आर्डर करते देखा जा सकता है।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Vogueshaire Weddings (@vogueshaire)

    कुछ ही मिनटों में हो गई डिलीवरी

    इससे शादी में माहौल काफी हल्का-फुल्का हो जाता है। कई मेहमानों की इस सिचुएशन पर हंसी फूट पड़ती है। वहीं, दूल्हा-दुल्हन भी मंडप में बैठे मुस्कुरा रहे होते हैं। वीडियो में दूल्हा आगे बताता है, “हमने सिंदूर ब्लिंकिट किया है। ब्लिंकिट 16 मिनट में इसकी डिलीवरी करेगा।” इसके बाद डिलीवरी बॉय को आता देख एक लड़की बाहर भागती है और फटाफट उनसे अपना ऑर्डर लेती है। इसके बाद रस्म पूरी होती है। शादी-ब्याह में ऐसी भूल तो आम बात है, लेकिन इस घटना से ये साबित हो गया कि टेक्नोलॉजी ने कैसे हर काम को आसान और संभव कर दिया।

    इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो को vogueshaire अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “इस सारी भागदौड़ के बीच, पूजा और हृषी को एहसास हुआ कि एक छोटी लेकिन बहुत जरूरी चीज गायब थी। अजीब सी मुस्कान, घबराहट भरी हंसी, और फिर… Blinkit आया बचाने! क्योंकि जब रस्में इंतजार नहीं कर सकतीं और शादी की घड़ी टिक-टिक कर रही हो, तो क्विक डिलीवरी ही दिन बचाती है। इस बात का सबूत कि मॉडर्न लव स्टोरीज में सिर्फ रोमांस ही नहीं होता- उनमें सेम-डे डिलीवरी भी होती है।”

    वीडियो पर आए लोगों के मजेदार रिएक्शंस

    वायरल वीडियो पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शंस आए हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “ब्लिंकिट वालों का शगुन तो बनता था।” दूसरे ने कहा, “ब्लिंकिट ने बना दी जोड़ी।” एक और यूजर ने कहा, “अब पता चली एक चुटकी सिंदूर की कीमत।” ऐसे ही ढेरों लोग वीडियो पर मजे लेते नजर आए।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.