Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»बाहुबली अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत, जानिए जेल से कब आएंगे बाहर
    Breaking News

    बाहुबली अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत, जानिए जेल से कब आएंगे बाहर

    AdminBy AdminAugust 5, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है. जस्टिस चंद्रशेखर झा की अदालत ने पटना के पचमहला फायरिंग मामले में उनकी बेल को मंजूर कर लिया है. ऐसे में अब उनका जेल से बाहर निकलने का रास्ता साफ हो गया है. औपचारिकता पूरी होने के बाद जल्द ही उनकी रिहाई हो सकती है.

    किस मामले में बेल?: यह मामला 22 जनवरी 2025 का है. नौरंगा गांव के स्थानीय दबंग सोनू और मोनू के साथ उनके समर्थकों की भिड़ंत हो गई थी. असल में सोनू-मोनू ने मुकेश सिंह नाम के शख्स के घर पर ताला लगा दिया था. मुकेश उनके ईंट भट्ठे पर मुंशी का काम करता था. दोनों ने उस पर 68 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया था. मुकेश ने थाने में रिपोर्ट कराने के बाद अनंत सिंह से भी मदद मांगी थी. इसी मामले में जब पूर्व विधायक पहुंचे तो दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई.

    दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी: करीब 70 राउंड फायरिंग हुई थी. जिसके बाद 23 जनवरी 2025 को मुकेश के घर पर दोबारा गोलीबारी हुई. इस मामले में पुलिस ने मोनू को गिरफ्तार कर भागलपुर जेल भेज दिया था. वहीं गोलीबारी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके आधार पर पूर्व विधायक अनंत सिंह पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ था.

    जेल से बाहर आने का रास्ता साफ: अगले ही दिन यानी 24 जनवरी को अनंत सिंह ने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. अब 6 महीन बाद उनको जमानत मिली है, जिसके बाद वह कभी भी रिहा हो सकते हैं. हालांकि बीच में 30 अप्रैल 2025 को पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने के लिए उनको पैरोल मिली थी.

    जेडीयू के साथ खड़े हैं अनंत: हालांकि जनवरी 2024 में जब नीतीश कुमार ने महागठबंधन का साथ छोड़ दिया था, तब विश्वास मत प्रस्ताव के दौरान आरजेडी के जिन तीन विधायकों ने सरकार के पक्ष में वोटिंग की थी, उनमें नीलम देवी भी शामिल हैं. नीलम देवी और अनंत सिंह फिलहाल जेडीयू और नीतीश कुमार का समर्थन करते हैं. वैसे पूर्व विधायक कह चुके हैं कि वह खुद 2025 में मोकामा से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. ऐसे में देखना होगा कि जेडीयू से टिकट मिलता है या निर्दलीय ही मैदान में उतरेंगे?

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना
    • ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल
    • RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश
    • रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत
    • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश
    • 31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.