Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड

    June 29, 2026

    ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय

    June 29, 2026

    30 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का SIR अभियान, धनबाद में BLO देंगे घर-घर दस्तक, 76% मैपिंग पूरी

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»सोने की झाड़ू से सफाई, भव्‍य रथ, मौसी के यहां आराम और 56 भोग…आज से विश्‍वप्रसिद्ध जगन्‍नाथ रथ यात्रा शुरू
    Breaking News

    सोने की झाड़ू से सफाई, भव्‍य रथ, मौसी के यहां आराम और 56 भोग…आज से विश्‍वप्रसिद्ध जगन्‍नाथ रथ यात्रा शुरू

    AdminBy AdminJune 27, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Jagannath Rath Yatra 2025: भगवान जगन्नाथ की पवित्र रथ यात्रा का शुभारंभ आज से पुरी में हो रहा है। इस धार्मिक यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ अपनी मौसी गुंडिचा के मंदिर जाते हैं। इस यात्रा में शामिल होने के लिए हजारों भक्त जगन्नाथ धाम पहुंचते हैं। आपको बता दें कि 27 जून से यह यात्रा शुरू होगी और 8 जुलाई को नीलाद्रि विजय के साथ इसका समापन होगा। इस दिन भगवान अपने धाम में वापस लौट जाएंगे। आपको बता दें कि जगन्नाथ रथ यात्रा के शुरू होने से पहले सोने के झाडू से सफाई की जाती है, इसके पीछे की वजह के बारे में भी हम आज आपको जानकारी देंगे।

    जगन्नाथ रथ यात्रा 

    27 जून शुक्रवार के दिन से जगन्नाथ भगवान की रथ यात्रा शुरू होगी। सूत्रों के अनुसार, पुरी धाम में सुबह 6 बजे मंगला आरती की गई। सुबह 9 बजकर 30 मिनट से भगवान को रथ पर बिठाने की धार्मिक विधियां की जाएंगी, इसके बाद लगभग 1 बजे दोपहर को भगवान को रथ पर विराजमान करवाया जाएगा। यात्रा शुरू होने से पहले दोपहर लगभग 3 बजे पुरी राजपरिवार के गजपति रथ यात्रा के मार्ग पर बुहारा (सोने के झाडू से सफाई) लगाकर यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद भगवान जगन्नाथ अपनी बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ गुंडिचा मंदिर के लिए निकल जाएंगे।

    सोने के झाडू से क्यों की जाती है सफाई? 

    जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू होने से पहले राजाओं के वंशजों के द्वारा रथ के आगे झाडू से सफाई की जाती है। यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। जब तक राजाओं का शासन था तब तक स्वयं राजा रथ यात्रा के पहले दिन सोने के झाडू से मार्ग की सफाई करके यात्रा का शुभारंभ करते थे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोना बेहद पवित्र धातु है। इस धातु की देवी-देवताओं की पूजा में विशेष स्थान प्राप्त है इसलिए जगन्नाथ रथ यात्रा से पहले सोने के झाडू का ही उपायोग किया जाता है। इसके साथ ही सोने को सुख-वैभव और ज्ञान के कारक ग्रह गुरु से जोड़कर भी देखा जाता है। ऐसे रथ यात्रा की शुरुआत में सोने के झाडू से सफाई करने से यात्रा मंगलमय साबित होती है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड

    June 29, 2026

    ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय

    June 29, 2026

    30 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का SIR अभियान, धनबाद में BLO देंगे घर-घर दस्तक, 76% मैपिंग पूरी

    June 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड
    • ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय
    • 30 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का SIR अभियान, धनबाद में BLO देंगे घर-घर दस्तक, 76% मैपिंग पूरी
    • हजारीबाग में तेज रफ्तार कार का कहर, कई लोगों को रौंदा; आधा दर्जन से अधिक घायल
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.