Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नेपाल में चीन सीमा के पास त्रिशूली नदी के किनारे मिले विस्फोटक

    August 29, 2026

    झारखंड: जांच के आदेश से गिरफ्तारी तक… JSSC-CGL केस में अब तक कितनी कार्रवाई, कितने आरोपी गिरफ्तार?

    August 29, 2026

    झारखंड में खनिज खोज में AI की एंट्री, सैटेलाइट डेटा से चिन्हित होंगे संभावित क्षेत्र

    August 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड में दिखने लगा है मॉनसून का असर, होने लगी है झमाझम बारिश
    Breaking News

    झारखंड में दिखने लगा है मॉनसून का असर, होने लगी है झमाझम बारिश

    AdminBy AdminJune 17, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Monsoon Tracker: झारखंड में आज से मॉनसून का असर दिखने लगेगा. 17 जून को राज्य के कई जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश होगी. इससे मौसम ठंडा होगा और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी. अगले 24 घंटे में मॉनसून का असर झारखंड के साथ ही पश्चिम बंगाल, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में भी नजर आने लगेगा.

    रांची में सुबह से छाये बादल

    मौसम विभाग के अनुसार, 17 जून से राजधानी रांची सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है. इसे देखते हुए पूरे झारखंड में येलो अलर्ट जारी किया गया है. आज सुबह से ही रांची में बादल छाये हुए हैं. जिले के कई इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी भी हुई. इस दौरान लोगों ने मौसम में ठंडक महसूस किया.

    वज्रपात से एक बच्ची की मौत

    बता दें कि सोमवार को संताल परगना के कई इलाकों में बारिश हुई. इसमें सबसे अधिक बारिश हजारीबाग में 30 मिमी रिकॉर्ड की गयी. जबकि बोकारो में छह मिमी बारिश दर्ज की गयी. हालांकि, 16 जून को राजधानी रांची में लोग दिन भर उमस भरी गर्मी से परेशान दिखे. लेकिन दोपहर में जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई. कुछ जगहों पर एक से दो मिमी वर्षा दर्ज की गयी. इस दौरान टंडवा में वज्रपात से पोकला कसिवाडीह पंचायत के सुरेंद्र भुइयां की आठ वर्षीय पुत्री की मौत हो गयी.

    देर रात कई जिलों में बारिश

    वहीं, देर रात गढ़वा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, देवघर, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, हजारीबाग और कोडरमा सहित कई जिलों में बारिश हुई. राज्य में सबसे अधिक तापमान मेदिनीनगर में दर्ज किया गया. सोमवार को यहां का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा.

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    नेपाल में चीन सीमा के पास त्रिशूली नदी के किनारे मिले विस्फोटक

    August 29, 2026

    झारखंड: जांच के आदेश से गिरफ्तारी तक… JSSC-CGL केस में अब तक कितनी कार्रवाई, कितने आरोपी गिरफ्तार?

    August 29, 2026

    झारखंड में खनिज खोज में AI की एंट्री, सैटेलाइट डेटा से चिन्हित होंगे संभावित क्षेत्र

    August 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नेपाल में चीन सीमा के पास त्रिशूली नदी के किनारे मिले विस्फोटक
    • झारखंड: जांच के आदेश से गिरफ्तारी तक… JSSC-CGL केस में अब तक कितनी कार्रवाई, कितने आरोपी गिरफ्तार?
    • झारखंड में खनिज खोज में AI की एंट्री, सैटेलाइट डेटा से चिन्हित होंगे संभावित क्षेत्र
    • आज से 3 दिन झारखंड में आफत की बारिश, इन जिलों में वज्रपात का भी खतरा
    • Koylanchal Samvad e-paper | 29th Aug | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 29th Aug | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.