Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»चकलाला, मुरीद और रफीकी… भारत ने पाकिस्तान के तीन एयरबेस पर किए भीषण हमले
    Breaking News

    चकलाला, मुरीद और रफीकी… भारत ने पाकिस्तान के तीन एयरबेस पर किए भीषण हमले

    AdminBy AdminMay 10, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान में तबाही मचा दी है। भारतीय हमलों में पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचने की रिपोर्ट है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में तीन एयरबेस पर हमला किया है। भारत ने रावलपिंडी के चकवाल जिले के चकलाला और मुरीद और झंग जिले के शोरकोट में नूर खान एयरबेस पर हमला किया है। रावलपिंडी में नूर खान एयरबेस पाकिस्तानी सेना मुख्यालय के बगल में स्थित है और इसका बहुत बड़ा प्रतीकात्मक महत्व है। पाकिस्तानी चश्मदीदों की तरफ से शेयर किए गये कुछ तस्वीरों में एयरबेस को आग के गोले में घिरा हुआ दिखाया गया है।

    हम इस वक्त जब इस न्यूज रिपोर्ट को लिख रहे हैं उस वक्त तक भारत और पाकिस्तान के बीच झड़पें जारी हैं। लगातार डेवलपमेंट्स हो रहे हैं। पाकिस्तान पूरे उत्तरी और पश्चिमी भारत पर हमला करने की कोशिश कर रहा है और भारत इसका जोरदार तरीके से जवाब दे रहा है। पाकिस्तान जहां नागरिक इलाकों और धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहा है, वहीं भारत सैन्य और आतंकवादी सुविधाओं पर हमले सीमित कर रहा है। नूर खान बेस पर हमले के साथ, भारत ने पाकिस्तान को संकेत दिया है कि कुछ भारत के हमले के दायरे से बाहर नहीं है। यहां तक कि सेना मुख्यालय के बगल में स्थित सबसे बेहतरीन एयरबेस भी भारत के जद के बाहर नहीं है। पाकिस्तान के लिए ये जगह कैसा है इसे आप इस संदर्भ में समझ सकते हैं, जैसे अमेरिका में व्हाइट हाउस के बगल में स्थित सुविधा पर हमला होना।

    भारत ने पाकिस्तान के तीन एयरबेस पर किए हमले
    नूर खान एयरबेस, रावलपिंडी- नूर खान एयरबेस रावलपिंडी के चकलाला इलाके में स्थित है। फर्स्ट पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी वायुसेना के पांच से छह स्क्वाड्रन हवाई अड्डे पर तैनात हैं और इनमें वायुसेना के कुछ प्रमुख ट्रांसपोर्टर शामिल हैं। इस बेस पर देश के राजनीतिक और सैन्य नेताओं की तरफ से इस्तेमाल किए जाने वाले वीआईपी कैरियर विमान भी रखे जाते हैं। फर्स्ट पोस्ट ने भारत सरकार के एक शीर्ष सूत्र के हवाले से कहा है कि “पाकिस्तान को यह समझना चाहिए कि हम उचित जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, इसीलिए उन्हें अभी भी रुक जाना चाहिए अन्यथा अगली बार यह और भी गंभीर और गंभीर होगा।” यानि भारत ने साफ कर दिया है कि गेंद पाकिस्तान के पाले में है और तनाव कम करने की जिम्मेदारी पाकिस्तान की है। फिलहाल हमारे पास ये जानकारी नहीं है कि इस एयरबेस पर हुए हमले में कितना नुकसान हुआ है।

    मुरीद, चकवाल- पाकिस्तान का मुरीद एयरबेस पंजाब प्रांत के चकवाल जिले में स्थित है। मुरीद एयरबेस ड्रोन ऑपरेशन का केंद्र है, जहां से पाकिस्तान लगातार भारत पर ड्रोन हमले कर रहा था। मुरीद एयरबेस में ड्रोन में विशेषज्ञता रखने वाली पाकिस्तानी वायुसेना की कई स्क्वाड्रन हैं। ऐसा माना जाता है कि ये स्क्वाड्रन भारत पर ड्रोन हमले करने और उन्हें सुविधाजनक बनाने में लगे हुए थे। चूंकि मुरीद एयरबेस भारत पर सैकड़ों ड्रोन हमलों का केंद्र रहा है, इसलिए इस बेस पर भारतीय हमला पाकिस्तान की आक्रामकता का सीधा जवाब है। शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा था कि पाकिस्तान ने गुरुवार रात को 300-400 ड्रोन से भारत पर हमला किया, जिसमें लेह से लेकर गुजरात तक पूरे उत्तरी और पश्चिमी भारत को निशाना बनाया गया। इस न्यूज रिपोर्ट को लिखे जाने तक भारत की कार्रवाई जारी है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.