Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Jammu kashmir के पहलगाम में आतंकियों ने घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों पर दागी गोलियां, एक की मौत, सात घायल
    Breaking News

    Jammu kashmir के पहलगाम में आतंकियों ने घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों पर दागी गोलियां, एक की मौत, सात घायल

    AdminBy AdminApril 22, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक बड़ा आतंकी हमला सामने आया है, जिसमें पर्यटकों के एक समूह को निशाना बनाया गया. यह हमला बैसरन क्षेत्र में हुआ, जहां घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों पर आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की. हमले में अब तक एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि सात लोग घायल हुए हैं — जिनमें तीन स्थानीय निवासी, तीन पर्यटक और एक अज्ञात शख्स शामिल है.

    पुलिस यूनिफॉर्म में थे TRF आतंकी!

    सूत्रों के मुताबिक, हमलावर दो से तीन की संख्या में थे और पुलिस या सेना की वर्दी में थे, जिससे वे आसानी से इलाके में घुस पाए. हमले के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. CRPF की क्विक रिएक्शन टीम (QAT) भी मौके पर भेज दी गई है.

    पर्यटक और स्थानीय लोग घबराए

    हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. कई पर्यटक भागते हुए अपने होटलों की ओर दौड़े, और स्थानीय लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दी. एक महिला का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रोते हुए बता रही है कि उसके बेटे को गोली लगी है.

    घोड़े भी घायल, दो की हालत गंभीर

    हमले में कुछ घोड़े भी घायल हुए हैं, जिन पर पर्यटक सवारी कर रहे थे. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.

    अमरनाथ यात्रा से पहले बढ़ी चिंता

    सूत्रों के अनुसार, इस हमले के पीछे आतंकी संगठन TRF (The Resistance Front) का हाथ हो सकता है. हमले को लेकर खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है. जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने इसे अमरनाथ यात्रा से पहले गंभीर चेतावनी बताया है, क्योंकि पहलगाम इस यात्रा का बेस कैंप है.

    Following the firing incident in Pahalgam, PDP chief Mehbooba Mufti says, “I strongly condemn the cowardly attack on tourists in Pahalgam, which tragically killed one and injured several. Such violence is unacceptable and must be denounced…” pic.twitter.com/9CquyTOWTg

    — ANI (@ANI) April 22, 2025

    महबूबा मुफ्ती ने इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है और पीड़ितों के प्रति संवेदना प्रकट की है.

    उपराज्यपाल ने की हमले की निंदा

    जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने कहा- “मैं पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं. मैं लोगों को आश्वस्त करता हूं कि इस घृणित हमले के पीछे के लोगों को बख्शा नहीं जाएगा. हमने डीजीपी और सुरक्षा अधिकारियों से बात की है. सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमें इलाके में पहुंच गई हैं और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.”

    सुरक्षाकर्मियों का सर्च ऑपरेशन जारी

    सुरक्षाकर्मियों ने पर्यटकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है. फिलहाल, इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और हमलावरों की तलाश जारी है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.