Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा

    June 29, 2026

    मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत

    June 29, 2026

    कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»आदिवासियों का महापर्व सरहुल शुरू, पाहन ने मछली और केकड़ा पकड़े
    Breaking News

    आदिवासियों का महापर्व सरहुल शुरू, पाहन ने मछली और केकड़ा पकड़े

    AdminBy AdminApril 1, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Sarhul 2025: झारखंड के आदिवासियों का महापर्व सरहुल शुरू हो गया है. 3 दिवसीय प्रकृति पर्व सरहुल उपवास के साथ सोमवार को राजधानी रांची समेत समूचे झारखंड में शुरू हुआ. दूसरे दिन यानी आज मंगलवार को शोभायात्रा निकलेगी. इससे पहले नये साल की शुरुआत के उत्सव सरहुल के पहले दिन राजधानी रांची में हातमा सरना समिति के पुजारी जगलाल पाहन ने सोमवार सुबह हातमा तालाब में जाकर मछली और केकड़ा पकड़ा. दूसरे दिन 1 अप्रैल (मंगलवार) को सरहुल की शोभायात्रा निकलेगी. शोभायात्रा सिरमटोली के सरना स्थल तक जायेगी. बुधवार को फूलखोसी के साथ इस महापर्व का समापन होगा.

    रांची में हातमा से निकलेगी पहली शोभायात्रा

    राजधानी रांची में मंगलवार को सरहुल की पहली शोभायात्रा हातमा से निकलेगी. इसके बाद शहर के बाकी क्षेत्रों से सरना समितियों की ओर से शोभायात्रा निकाली जायेगी. सभी शोभायात्रा सिरमटोली स्थित केंद्रीय सरना स्थल पर पहुंचेगी और परिक्रमा के बाद वापस अपने-अपने इलाकों में लौट जायेगी.

    पहले दिन पाहन ने मछली और केकड़ा पकड़े

    जगलाल वाहन ने हातमा तालाब से मछली और केकड़ा को पकड़ा. उन्होंने केकड़ा को रसोईघर में चूल्हे के ऊपर टांग दिया है. कुछ महीने बाद जब खोतों में हल चलाये जायेंगे, तो इस केकड़े का चूर्ण बनाकर उसे खेतों में छींट दिया जायेगा.

    अच्छी बारिश की कामना की

    सरहुल के पहले दिन सोमवार को लोगों ने उपवास रखा. प्रकृति के देवताओं और अपने पूर्वजों से अच्छी फसल के लिए बारिश की प्रार्थना की. देर शाम जगलाल पाहन ने हातमा स्थित सरना स्थल में जलरखाई पूजा की. इसके लिए उन्होंने नये घड़े में तालाब से लाये गये पानी को भरा. मंगलवार को इसी घड़े को देखकर बारिश की भविष्यवाणी की जायेगी.

    बड़ी संख्या में पहुंचे विद्यार्थी

    पूजा के दौरान बड़ी संख्या में आसपास के विद्यार्थी भी पहुंचे. जगलाल पाहन ने विद्यार्थियों के द्वारा लाये गये घड़े में भी पूजा करके पवित्र जल भरा. सिरमटोली के सरना स्थल पर भी सुबह में पूजा हुई. इसमें बड़ी संख्य में महिलाएं मौजूद थीं. पूजा के दौरान सरना स्थल पर जल अर्पित किया गया.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा

    June 29, 2026

    मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत

    June 29, 2026

    कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर

    June 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा
    • मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत
    • कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर
    • झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड
    • ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय
    • 30 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का SIR अभियान, धनबाद में BLO देंगे घर-घर दस्तक, 76% मैपिंग पूरी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.