Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा

    June 29, 2026

    मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत

    June 29, 2026

    कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»JSSC CGL पेपर लीक मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, SIT की टीम ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार
    Breaking News

    JSSC CGL पेपर लीक मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, SIT की टीम ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार

    AdminBy AdminMarch 26, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित सीजीएल परीक्षा में पेपर लीक से जुड़े एक बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है। झारखंड सीआईडी की एसआईटी टीम ने कार्रवाई करते हुए 5 आईआरबी जवानों समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर परीक्षार्थियों से प्रश्न पत्र देने के नाम पर ठगी करने का आरोप है।

    पेपर लीक की जांच के दौरान मिला सुराग  
    सीआईडी की विशेष जांच टीम (SIT) एक पुराने पेपर लीक केस की जांच कर रही थी, तभी इस गिरोह का खुलासा हुआ। सीआईडी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में इंडियन रिजर्व बटालियन (IRB) के 6 जवान, असम राइफल्स का 1 जवान और रामगढ़ जिले में पोस्टेड एक होमगार्ड शामिल हैं।

    एसआईटी अब इस गिरोह के मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है, जो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। जांच में यह भी पता चला कि इस गिरोह ने कुछ उम्मीदवारों को नेपाल ले जाकर परीक्षा के प्रश्न पत्र देने की पेशकश की थी। हालांकि, अब तक सीआईडी को पेपर लीक से जुड़ा कोई ठोस तकनीकी या भौतिक साक्ष्य नहीं मिला है।
    सीआईडी के अनुसार, झारखंड “कंपीटिटिव एग्जाम प्रिवेंशन एंड रिड्रेसल ऑफ अनफेयर मीन्स इन रिक्रूटमेंट एक्ट 2003” के तहत दर्ज शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई थी। 21 और 22 सितंबर 2024 को राज्यभर में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा 3 पालियों में आयोजित हुई थी। इसी परीक्षा में परीक्षार्थियों से प्रश्न पत्र देने के नाम पर ठगी और पैसे वसूले जाने की शिकायतें मिली थी। सीआईडी ने अपने बयान में कहा कि गिरोह के सदस्यों ने परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र देने का लालच देकर पैसे वसूले। इस वजह से सीजीएल पेपर लीक की अफवाहें फैलने लगी।

    गिरफ्तार किए गए आरोपी में   
    1. कुन्दन कुमार उर्फ मंटू (औरंगाबाद, बिहार) – आईआरबी-8 (गोड्डा) में आरक्षी
    2. रोबिन कुमार (गिरिडीह, झारखंड) – आईआरबी-8 (गोड्डा) में आरक्षी
    3. अखिलेश कुमार (कोडरमा, झारखंड) – आईआरबी-8 (गोड्डा) में आरक्षी
    4. गौरव कुमार (चतरा, झारखंड) – आईआरबी-8 (गोड्डा) में आरक्षी
    5. अभिलाष कुमार (गिरिडीह, झारखंड) – आईआरबी-8 (गोड्डा) में आरक्षी
    6. राम निवास राय (औरंगाबाद, बिहार) – असम राइफल्स का जवान (लुधियाना, पंजाब में पोस्टेड)
    7. निवास कुमार राय (औरंगाबाद, बिहार) – रामगढ़ जिले में होमगार्ड
    8. कविराज उर्फ मोटू (औरंगाबाद, बिहार) – राम निवास राय का भतीजा
    सीआईडी अब गिरोह के सरगना की तलाश में जुटी है, जो गोरखपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। जांच में यह भी सामने आया है कि इस गिरोह ने कई परीक्षार्थियों से पैसे ऐंठे थे, लेकिन अभी तक पेपर लीक का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है।  पुलिस अब मास्टरमाइंड को पकड़ने और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी हुई है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा

    June 29, 2026

    मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत

    June 29, 2026

    कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर

    June 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा
    • मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत
    • कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर
    • झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड
    • ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय
    • 30 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का SIR अभियान, धनबाद में BLO देंगे घर-घर दस्तक, 76% मैपिंग पूरी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.