Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज

    May 2, 2026

    रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर

    May 2, 2026

    मोबाइल पर तेज सायरन अलर्ट से न घबराएं: 2 मई को देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम की बड़ी टेस्टिंग

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड में थम गया चुनाव प्रचार का शोर, 20 नवम्बर को होगा मतदान
    Breaking News

    झारखंड में थम गया चुनाव प्रचार का शोर, 20 नवम्बर को होगा मतदान

    AdminBy AdminNovember 18, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण और एक ही चरण में हो रहे महाराष्ट्र के चुनाव प्रचार का शोर शाम पांच बजते ही समाप्त हो गया। झारखंड में आज भी पार्टियों और प्रत्याशियों ने अपना पूरा दमखम दिखाया। एनडीए की ओर से भाजपा के प्रमुख नेताओं, शिवराज सिंह चौहान, हिमंता बिस्वा और योगी आदित्यनाथ ने कई जनसभाओं के साथ रोड शो कर मतदाताओं को लुभाने का काम किया। वहीं झामुमो के शीर्ष प्रचारक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन, सहित कांग्रेस नेताओं ने भी चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंकी। वहीं महाराष्ट्र में महायुति और महा विकास अघाड़ी ने भी धुआंधार चुनाव प्रचार किया। महायुति की ओर से केंद्रीय मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा चुनाव प्रचार के लिए महाराष्ट्र में पहुंचे थे। जेपी नड्डा ने ठाणे, सोलापुर और अहमदनगर में सार्वजनिक सभाओं को संबोधित किया। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गोंदिया और नागपुर में जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस नेता और लोकसभा प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक चुनाव प्रचार के अंतिम कार्यक्रम के रूप में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और उसमें भाजपा पर जमकर प्रहार किया।

    झारखंड के दूसरे चरण में 38 सीटों पर मतदान होना है। 81 विधानसभा सीटों में से 43 पर पहले चरण में मतदान सम्पन्न हो चुका है। दूसरे चरण में 38 सीटों पर 528 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं महाराष्ट्र में 288 सीटों पर मतदान होना है। इन 288 सीटों पर 4140 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

    झारखंड में असम के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को 3 जनसभाओं को संबोधित किया। ये बैठकें मांडू, टुंडी और चंदनकियारी में होंगी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महेशपुर और बोकारो में रोड शो किया, वहीं बरहेट और धनबाद में भी जनसभाएं कीं। लोजपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने जामताड़ा में रोड शो और झरिया, धनबाद और बेरमो में जनसभा को संबोधित करेंगे। योगी आदित्यनाथ ने देघवर में जनसभा को सम्बोधित किया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज

    May 2, 2026

    रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर

    May 2, 2026

    मोबाइल पर तेज सायरन अलर्ट से न घबराएं: 2 मई को देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम की बड़ी टेस्टिंग

    May 2, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज
    • रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर
    • मोबाइल पर तेज सायरन अलर्ट से न घबराएं: 2 मई को देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम की बड़ी टेस्टिंग
    • रांची राज्यसभा चुनाव: INDIA गठबंधन में सीटों को लेकर टकराव, JMM-कांग्रेस आमने-सामने
    • झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना
    • Koylanchal Samvad e-paper | 1st May | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.