Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    West Bengal Election Result 2026: BJP जीत के करीब, बंगाल में बदलता दिख रहा सियासी समीकरण!

    May 4, 2026

    चाईबासा में दर्दनाक हादसा: सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट से हाथी गंभीर रूप से घायल

    May 4, 2026

    West Bengal Election 2026: आसनसोल सीट पर BJP-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प, सुरक्षा बल तैनात

    May 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»जम्मू कश्मीर और हरयाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ECI ने किया ऐलान, जानिए कब होने इलेक्शन
    Breaking News

    जम्मू कश्मीर और हरयाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ECI ने किया ऐलान, जानिए कब होने इलेक्शन

    AdminBy AdminAugust 16, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    भारत निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा की विधानसभा के चुनाव के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव कुमार ने दोनों राज्यों की चुनाव तिथियों का ऐलान किया है। जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में मतदान होगा। 18 सितम्बर को पहला चरण, 25 सितम्बर को दूसरा चरण और तीसरे चरण का मतदान 1 अक्टूबर को होगा। वहीं हरियाणा में एक ही चरण 1 अक्टूबर को मतदान होगा। दोनों राज्यों में वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को की जायेगी।

    बता दें कि हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3  नवंबर नवंबर को समाप्त हो रहा है। वहीं जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद से राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार निर्वाचन आयोग की जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव 30 सितंबर से पहले कराने की योजना तैयार कर ली थी। आयोग ने चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के लिए हाल में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का दौरा किया था।

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के अनुसार जम्मू कश्मीर में चुनाव का सकारात्मक माहौल है। सभी चाहते हैं कि वहां जल्दी से जल्दी चुनाव हों। लोकसभा चुनाव के समय वहां मतदाताओं की लम्बी कतारें लोकतंत्र की ताकत का कहानी बयां कर रही थी। इसको देखर दुनिया चकित थी। जम्मू कश्मीर की अवाम लोकतंत्र में भागीदारी को लेकर उत्साहित है। वह जम्मू कश्मीर की तस्वीर बदलना चाहती है। जनता ने बुलेट, बायकाट की जगह बैलेट को चुना है।

    मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया इस बार जम्मू कश्मीर में 87.09 लाख वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए वहां 11800 पोलिंग बूथ बनाये जायेंगे। इनमें से 360 मॉडल बूथ बनाये जायेंगे। बता दें कि जम्मू कश्मीर में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। 360

    वहीं हरियाणा में 2.1 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले हैं। इनमें से 4.52 लाख फर्स्ट टाइम वोटर हैं। हरियाणा में वोटिंग के लिए 20,629 पोलिंग बूथ बनाये जायेंगे। इनमें 150 मॉडल बूथ होंगे। बता दें कि हरियाणा में भी विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    West Bengal Election Result 2026: BJP जीत के करीब, बंगाल में बदलता दिख रहा सियासी समीकरण!

    May 4, 2026

    चाईबासा में दर्दनाक हादसा: सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट से हाथी गंभीर रूप से घायल

    May 4, 2026

    West Bengal Election 2026: आसनसोल सीट पर BJP-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प, सुरक्षा बल तैनात

    May 4, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • West Bengal Election Result 2026: BJP जीत के करीब, बंगाल में बदलता दिख रहा सियासी समीकरण!
    • चाईबासा में दर्दनाक हादसा: सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट से हाथी गंभीर रूप से घायल
    • West Bengal Election 2026: आसनसोल सीट पर BJP-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प, सुरक्षा बल तैनात
    • Election Results 2026: असम में BJP आगे, बंगाल में कांटे की टक्कर, तमिलनाडु में DMK, केरल में LDF और पुडुचेरी में NDA बढ़त
    • Election Results 2026: काउंटिंग के बीच BJP मुख्यालय में जश्न की तैयारी, 500 लोगों के लिए बन रहा खाना
    • West Bengal Election Results 2026: उत्तर बंगाल में BJP की बढ़त, TMC के लिए बड़ी चुनौती
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.