Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    धनबाद के मुनीडीह कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर तीन मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

    May 2, 2026

    हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज

    May 2, 2026

    रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»दुमका में इंसानियत शर्मसार ! ग्रामीणों ने महिला राशन डीलर को चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया
    Breaking News

    दुमका में इंसानियत शर्मसार ! ग्रामीणों ने महिला राशन डीलर को चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    AdminBy AdminJune 25, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    dumka news
    dumka news
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    दुमका जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के ओढ़मो पंचायत के मधुबन गांव के जन वितरण दुकानदार समिरी महारानी को कार्डधारकों ने बंधक बनाकर चप्पल का माला पहनाकर कई गांव घुमाया. वहीं प्रखंड प्रशासन और आम जनता मूकदर्शक बनकर देखते रहे. बाद में सभी राशनकार्ड धारकों ने दुमका पाकुड़ मुख्य मार्ग पर स्थित दुर्गापुर हटिया के पास मुख्य सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया.  घटना की खबर जब प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार मोदी और थाना प्रभारी रंजीत मंडल को  मिलने के बाद जाम स्थल पर पहुंचे और स्तिथि को सामान्य कर जाम को हटाया गया.

    मधुबन गांव की एक महिला कार्ड धारक की माने तो उन्होंने बताया की मधुबन गांव की रहने वाली स्थानीय डीलर समिरी महारानी के अंतर्गत चार गांव मधुबन, तालखोड़ा, केतोपोका और धोबाचापाड़ के राशन कार्डधारकों को पिछले छह महीना से नियमित रूप से राशन नही दे रहा था.पिछले ऑनलाइन राशन रजिस्ट्रेशन की पर्ची वितरण कर दिया जाता है परन्तु कभी भी राशन नहीं देती. दुकानदार यह बोलकर लाभुकों को ये बोल कर घर वापस भेज दिया जाता है कि, प्रखंड से ही राशन उचित मात्रा में आवंटित नहीं होने के  कारण सभी को राशन नही दे पा रहा है. सभी कार्डधारी ने 29 जनवरी 2024 को मधुबन में स्थानीय गांव प्रधान स्टीफन हेंब्रम की अध्यक्षता में डीलर के खिलाफ सोलह आना बैठक आहूत किया गया था. परंतु उसके वावजूद डीलर साहिबा की मानसिकता जस की तस रह गया. जिसका खामियाजा गरीब लोगों को भुगतना पड़ा.

    प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार मोदी ने कहा की ये समस्या पूर्व में बिना ऑनलाइन पर्ची काटने के उपरांत राशन को कार्डधारकों को राशन बाटने के कारण आई है. बाद में जितना ऑनलाइन पर्ची कटी नहीं है,उतना ऑफलाइन बांटी गई है उस अनुपात में संबंधित डीलर के पास राशन जमा दिख रहा है. जिससे उनको कम राशन आवंटित किया जा रहा है. फिलहाल कार्ड धारकों को समझाकर सड़क जाम को हटवा दिया गया है.  मधुबन की बसंती देवी का कहना है की गांव में पलायन की स्तिथि बनी हुई है लगातार छह महीने से नियमित रूप से राशन नहीं देने से भुखमरी की स्थिति बनी  है. ऐसे में स्थानीय ग्रामीण मजबूर हो चुके हैं इस तरह के कदम उठाने के लिए प्रखंड खाद आपूर्ति पदाधिकारी से  निवेदन करती हूं कि जल्द से जल्द वर्तमान में कार्यरत डीलर को निष्कासित कर दूसरे डीलर का चयन किया जाय.मौके पर दुलाड़ हेंब्रम, सुहागिनी हेंब्रम, बदरी देवी नरेश किस्कू, बिकास राय, राजकुमार हांसदा, राजदीप मुर्मू सहित दर्जनों कार्ड धारी मौजूद थे.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    धनबाद के मुनीडीह कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर तीन मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

    May 2, 2026

    हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज

    May 2, 2026

    रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर

    May 2, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • धनबाद के मुनीडीह कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर तीन मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका
    • हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज
    • रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर
    • मोबाइल पर तेज सायरन अलर्ट से न घबराएं: 2 मई को देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम की बड़ी टेस्टिंग
    • रांची राज्यसभा चुनाव: INDIA गठबंधन में सीटों को लेकर टकराव, JMM-कांग्रेस आमने-सामने
    • झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.