Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»पलामू सेंट्रल जेल के कैदी की रिम्स में मौत, भाई की हत्या का था आरोप
    Breaking News

    पलामू सेंट्रल जेल के कैदी की रिम्स में मौत, भाई की हत्या का था आरोप

    AdminBy AdminApril 8, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    palamu jail
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    होली के दिन अपने चचेरे भाई की गोली मार कर हत्या करने के आरोपी की रिम्स में इलाज के क्रम में मौत हो गई. वो 28 मार्च से पलामू सेंट्रल जेल में बंद था, तबीयत खराब होने के बाद उसे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई.

    दरअसल 26 मार्च को पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरटांड में मनोज चौधरी नामक नामक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. मनोज चौधरी अपने गोतिया परिवार के साथ होली के दिन बैठकर शराब पी रहा था. इसी क्रम में अपने चचेरे भाई अजय चौधरी के साथ उसकी बहस हुई थी. इसी बहस के दौरान आरोप है कि अजय चौधरी ने मनोज चौधरी को गोलियों से भून दिया था. मनोज चौधरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उसकी मौत हो गई थी.

    घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी अजय चौधरी को 28 मार्च को मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार करने के बाद अजय चौधरी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. पलामू सेंटर जेल के जेलर प्रमोद कुमार ने बताया कि अजय कुमार चौधरी की तबीयत खराब हो गई थी और उसे सांस लेने में दिक्कत थी. उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया था. जेलर ने बताया कि अजय चौधरी को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया था. रिम्स में इलाज के क्रम में अजय चौधरी की मौत हुई है पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

    उधर अजय चौधरी की मौत से ग्रामीण आक्रोशित हैं. उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया है. ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर उसे लिया था. इसी दौरान हुई पिटाई की वजह से अजय चौधरी की हालत बिगड़ी और मौत हुई. ग्रामीण आंदोलन के मूड में हैं.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.