Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    देवघर में डबल मर्डर से सनसनी: चार साल पहले पति की हत्या, अब मां-बेटे का गला रेतकर कत्ल

    June 30, 2026

    EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा

    June 29, 2026

    मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»गहने चमकाने के नाम पर महिला से ठगी, दस लाख के गहने ले उड़े ठग
    झारखण्ड

    गहने चमकाने के नाम पर महिला से ठगी, दस लाख के गहने ले उड़े ठग

    AdminBy AdminDecember 15, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    जमशेदपुर: एमजीएम थाना अंतर्गत रिपीट कॉलोनी में गुरुवार को शातिर बदमाशों ने गहने साफ करने के नाम पर एक घर में घुसकर महिला से लाखों मूल्य के जेवरात की ठगी कर ली. घटना को बाइक सवार दो शातिर ठगों ने अंजाम दिया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार से पूछताछ की. इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की. सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस बदमाशों का पता लगाने में जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार रिपीट कॉलोनी की रहने वाली ब्युटी सिंह के घर बाइक सवार दो युवक पहुंचे. उन्होंने खुद को पतंजलि कंपनी का कर्मचारी बताकर उन्हें प्रलोभन देकर गहने साफ करने की बात बताई. इसके बाद महिला ने अपने सारे गहने साफ करने के लिए उन्हें दे दिए.
    पुलिस कर रही मामले की जांच
    घर पहुंचे दोनों ठगों ने सबसे पहले एक पैकेट में कुछ पाउडर के जरिये पायल और कान के झुमके को चमका कर दिखाया. इसके बाद जल्द घर में मौजूद सोना लाने को कहा, बताया कि जल्द गहने नहीं लाने पर पाउडर का असर खत्म हो जाएगा. आनन-फानन में ब्यूटी सिंह ने सभी सोने के गहने उन्हें दे दिए . दोनों ठगों ने साफ करने के बहाने गहनों को एक पैकेट में डाला और उसे कुछ देर फ्रिज में रखने की बात कह कर चले गए. थोड़ी देर बाद जब ब्युटी सिंह ने फ्रिज से पैकेट निकाल कर खोला तो उसमें गहने नहीं थे, सिर्फ पाउडर था. तब जाकर उन्हें ठगे जाने का एहसास हुआ. ब्युटी सिंह ने बताया कि उनकी शादी को दो वर्ष हुए है. उनका ससुराल बिहार में है. शादी के सारे जेवरात बदमाश अपने साथ ले गए. वह कुछ महीनों से मायके में रह रही है. इस मामले में थाना प्रभारी ने कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई है. मामले की छानबीन की जा रही है.
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    देवघर में डबल मर्डर से सनसनी: चार साल पहले पति की हत्या, अब मां-बेटे का गला रेतकर कत्ल

    June 30, 2026

    मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत

    June 29, 2026

    कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर

    June 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • देवघर में डबल मर्डर से सनसनी: चार साल पहले पति की हत्या, अब मां-बेटे का गला रेतकर कत्ल
    • EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा
    • मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत
    • कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर
    • झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड
    • ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.