Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें

    August 28, 2026

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड विधानसभा की सुरक्षा में लगाये गये 1000 सुरक्षाकर्मी, संसद की सुरक्षा में चूक के बाद लिया गया फैसला
    Breaking News

    झारखंड विधानसभा की सुरक्षा में लगाये गये 1000 सुरक्षाकर्मी, संसद की सुरक्षा में चूक के बाद लिया गया फैसला

    AdminBy AdminDecember 14, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    jharkhand vidhansabha security, winter session, jharkhand vidhansabha, झारखंड विधानसभा
    jharkhand vidhansabha security
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Jharkhand Vidhansabha Security: संसद में घुसपैंठ के बाद झारखंड विधानसभा की सुरक्षा की समीक्षा हो रही है। विधानसभा के सुरक्षा घेरे को और मजबूत किया जायेगा। आम आदमी की इंट्री के नियमों में बदलाव होगा। जल्दी ही सुरक्षा नियमों को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये जायेंगे। इस बाबत झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्र महतो ने जानकारी दी है। कहा कि संसद में तमाम तरह की सतर्कताओं के बावजूद घुसपैंठ हो जाना मामूली बात नहीं है। दो युवकों का संसद में आपत्तिजनक सामग्री के साथ प्रवेश कर जाना, कहीं न कहीं से हमारी सुरक्षा चूक को दर्शाता है। झारखंड विधानसभा के दर्शक दीर्घा में में प्रवेश के नियमों का अवलोकन होगा और हम इसमें जरूरी बदलाव करेंगे।

    अनाधिकृत प्रेवश अब नहीं हो सकेगा

    विधानसभा अध्यक्ष महतो ने कहा कि विधानसभा में किसी तरह का अनाधिकृत प्रेवश अब नहीं हो सकेगा। पूरे भवन को सुरक्षा घेरे में कैसे लिया जाये, इस पर हम चर्चा करेंगे। कहा कि इसके लिए जल्दी ही विधानसभा सचिवालय को भी निर्देश जारी किया जायेगा। महतो ने कहा कि वे इस संबंध में बैठक करेंगे। इसमें राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी और अन्य आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में विधानसभा के अंदर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा होगी।

    15 से शीतकालीन सत्र 

    गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुक्रवार 15 दिसंबर से आरंभ होगा। सत्र 21 दिसंबर तक चलेगा। संभावना जताई जा रही है कि सरकार सत्र के दौरान स्थानीयता के निर्धारण के लिए 1932 के खतियान की बाध्यता संबंधी संशोधित विधेयक पेश कर सकती है। इसी के साथ, झारखंड कैबिनेट की बैठक 15 भी दिसंबर को बुलाई गयी है। कैबिनेट की बैठक विधानसभा सत्र के तुरंत बाद शाम 4 बजे होगी। सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई विधेयक को मंजूरी मिलने की संभावना है। इसमें मुख्य रूप से 1932 के खतियान आधारित नियोजन नीति की चर्चा हो रही है।

    इसे भी पढें: संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक, लोकसभा में कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से कूदे दो लोग

    jharkhand vidhansabha security

    jharkhand assembly security jharkhand vidhansabha news jharkhand vidhansabha security parliamenet security sansad news sansad security झारखंड विधानसभा झारखंड विधानसभा की सुरक्षा झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें

    August 28, 2026

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें
    • झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच
    • जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत
    • रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.